फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Subhaspa chooses a different path in Bihar: Will contest elections separately from NDA, fielding candidates on

सुभासपा ने बिहार में चुनी अलग राह : एनडीए से अलग होकर लड़ेगी चुनाव, 47 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Wed, 15 Oct 2025 06:19 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:19 PM IST
सार

सुभासपा बिहार में चुनाव लड़ेगी। उसने एनडीए से अलग होकर अपनी राह चुन ली है। पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 
 

विज्ञापन
Subhaspa chooses a different path in Bihar: Will contest elections separately from NDA, fielding candidates on
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुभासपा ने बिहार में 47 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए उसने एनडीए से अलग होकर पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। देखें लिस्ट...
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की दूसरी सूची में 12 नाम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों की सूची आने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले, पहली सूची भारतीय जनता पार्टी ने जारी की थी। अब जदयू की सूची दोपहर में आने के बाद शाम होते-होते भाजपा ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के अलावा चर्चित आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का भी नाम है। मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीए अधिकारी आनंद मिश्रा भी कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया है।

एक दिन पहले ही जारी की थी पहली सूची 
एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह शामिल हैं। 

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के प्रत्याशी को बदल दिया है। कुम्हरार से निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed