फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Subhash pasi Joins BJP in Lucknow.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक सुभाष पासी, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Tue, 02 Nov 2021 06:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Nov 2021 06:28 PM IST
सार

विधायक सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।

 

विज्ञापन
Subhash pasi Joins BJP in Lucknow.
भाजपा में शामिल हुए सुभाष पासी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा से निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञापन


सुभाष पासी गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक थे। वह जिले के देवकली ब्लाक के डिहिया गांव के रहने वाले हैं। वह 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर को हराया था।
विज्ञापन


उनका भाजपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा का सफाया होना तय है। भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। प्रदेश की जनता विकास चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास चाहती है। साढ़े चार साल के भाजपा शासन में प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून का राज है। माफिया प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।

इसके पहले सोमवार को उन्होंने कहा था कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा राम के विचार पर चलने वाली पार्टी है। उनके जीवन में त्याग और तपस्या, भाईचारा का जो जीवन रहा है उसी से रामराज्य की स्थापना हुई है। आज भले ही हम उनके जैसी तपस्या न कर पाएं पर हमारे पास मोदी और योगी जैसा नेतृत्व उसी राष्ट्रवाद को स्थापित करने में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में भाजपा की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, महिला सुरक्षा और विकास ही रहेगा।


उन्होंने धारा 370 की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। भाजपा के जीतने से राष्ट्रवाद मजबूत होगा, जबकि विपक्ष के जीतने पर राष्ट्रवाद कमजोर होने के साथ वंशवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed