फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   subh muhurats for marriage in 2017-2018

8 शुभ मुर्हू्त के बाद रुकेगा बारातों का दौर, फिर कब से शुरू होंगे अच्छे काम, जानें

Mon, 19 Jun 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Jun 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
subh muhurats for marriage in 2017-2018
डेमो
 भगवान चार जुलाई से शयन करने जा रहे हैं। इसी के साथ चौमासा शुरू हो जाएगा। जब तक चौमासा चलेगा तब तक तमाम पुण्य कार्य रुके रहेंगे। यही नहीं बैंडबाजा और बारात का दौर जून व जुलाई माह की बची 8 लग्नों के बाद चार महीनों के लिए थम जाएगा।
विज्ञापन


डालीगंज निवासी पं. कृष्णकांत ने बताया कि करीब 4 महीने से अधिक समय तक देवताओ के निद्रामग्न रहने के बाद जाड़ों में जागेंगे तो फिर से बैंडबाजा और बारात की धूम मचेगी।
विज्ञापन


बीच-बीच में कुछेक अबूझ मुहूर्त जरूर मिलेंगे, लेकिन शुभ कामों की शुरुआत नवंबर के तीसरे सप्ताह में ही होगी। चौमासे के दौरान साधु-संतों का विचरण थमेगा। वे चार महीनों एक ही स्थान पर रुक कर प्रभु की आराधना करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बची लग्नों का गणित
जून : 22, 23, 27, 28, 29 और 30 
जुलाई : 1 और 3
इसके बाद 4 जुलाई को हरिशयनी एकादशी पर देवताओं के सोने के चलते लग्न रुक जाएगी। 31 अक्टूबर को देवोत्थानी एकादशी पर देवताओं के जगने पर 16 नवंबर से लग्न मिलना शुरू होंगी।
नवंबर : 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 28 और 29
दिसंबर : 3, 4, 8, 9 और 10 तक। इसके बाद शुक्रास्त और खरमास के चलते सहालग रुकेंगी, जो जनवरी भर रुकी रहेंगी।
 

देखें, अगली साल के सहालग

subh muhurats for marriage in 2017-2018
डेमो
अगले साल 2018 में बाकी संवत्सर में सहालग
फरवरी : 7, 10, 12, 13, 18, 19, 20, 23, 24, 25 और 28
मार्च : 2, 3, 5, 6, 7, 8 और 12

पं. कृष्णकांत ने बताया कि एकादशी की रात भगवान विष्णु का दुग्ध धारा से अभिषेक कराना चाहिए। नारायण सूक्ति से अभिषेक के बाद पकवानों का भोग लगाने के बाद उन्हें सुंदर आसन पर वस्त्रादि के साथ शयन करवाना चाहिए। कीर्तन और मंगलकामनाओं के बीच उन्हें शयन कराना चाहिए।

जैन समाज के विनय जैन ने बताया कि जैन मुनि आचार्य 108 श्री सुधेश सागर महाराज चार महीनों तक नगर में चातुर्मास करेंगे। 25 जून को चौक जैन मंदिर से पद विहार करते हुए सआदतगंज जैन मंदिर पहुंचेंगे। वहां 7 जुलाई से मंगलाचरण, धार्मिक अनुष्ठान के बाद चार महीनों तक चातुर्मास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed