फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sub registrar suspended after sending vulgar sms for women

महिलाओं के लिए अश्लील मैसेज भेजने वाला सब रजिस्ट्रार सस्पेंड

Fri, 20 Jan 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jan 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
sub registrar suspended after sending vulgar sms for women
वॉट्सऐप

सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी कानपुर नगर के उप निबंधक संजय राय को बर्खास्त कर दिया गया है। संजय पर यह कार्रवाई विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद प्रमुख सचिव एवं महानिरीक्षक निबंधन अनिल कुमार ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


संजय ने विभागीय अधिकारियों के वॉट्सएप ग्रुप पर महिलाओं के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी की थी।

दरअसल स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन एसोसिएशन के वॉट्सएप ग्रुप पर 26 सितंबर को संजय ने ये मैसेज पोस्ट किया था। ग्रुप में शामिल अधिकारियों ने इस पोस्ट की आलोचना करते हुए संजय से मैसेज के जरिए क्षमा मांगने की अपील भी की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


इसके बाद झांसी मंडल के उप महानिरीक्षक निबंधन विजय कृष्ण उपाध्याय ने महानिरीक्षक से इसकी शिकायत कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए संजय से जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो वे ये कहते हुए मुकर गए कि उन्होंने ये मैसेज पोस्ट ही नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में रंगरल‌ियां मनाने का लगा चुका आरोप

sub registrar suspended after sending vulgar sms for women
वॉट्सऐप

उन्होंने अपने स्पष्टीकरण में यह भी आरोप लगाया कि किसी ने उनकी छवि खराब करने के लिए उनके मोबाइल से ये मैसेज पोस्ट किया है।

स्पष्टीकरण को संतोषजनक न मानते हुए विभाग ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया और कानपुर नगर के सहायक निरीक्षक निबंधन देवेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में भी संजय के ही मोबाइल से मैसेज पोस्ट किए जाने की पुष्टि हुई। 

इसके बाद संजय जब व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पहुंचे तो महानिरीक्षक के सामने उन्होंने कुबूल किया कि ये मैसेज उन्होंने ही पोस्ट किया था। इस आधार पर महानिरीक्षक ने उन्हें उप्र कर्मचारी आचरण नियमवाली और आईटी एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए संजय को बर्खास्त कर दिया। 

करीब दो साल पहले अंबेडकरनगर की टांडा तहसील में तैनाती के दौरान संजय पर एक महिला के साथ कार में रंगरेलिया मनाने का आरोप लगा था। 

आईजी स्टांप से भी इसकी शिकायत हुई थी, लेकिन विभागीय स्तर पर मामला रफा-दफा कर दिया गया था। इसके बाद संजय का तबादला बागपत कर दिया गया, लेकिन 6-7 महीने के बाद ही उन्होंने अपना तबादला कानपुर नगर करा लिया था। 

सूत्रों का कहना है कि टांडा प्रकरण में विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के फैसले से नाराज होकर ही संजय ने वॉट्सएप ग्रुप पर ये अश्लील मैसेज भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed