{"_id":"5b4a33d14f1c1b3b5a8b4aba","slug":"sub-inspector-recruitment-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती अपडेट्स: फिंगर प्रिंट न मैच होने पर अभ्यर्थियों को दोबारा बुलाया, लाने होंगे ये दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती अपडेट्स: फिंगर प्रिंट न मैच होने पर अभ्यर्थियों को दोबारा बुलाया, लाने होंगे ये दस्तावेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले 137 अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक डाटा (फिंगर प्रिंट) मैच नहीं हुआ है। इसलिए इन्हें बायोमीट्रिक डाटा मैच कराने के लिए 17-18 जुलाई को लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव के मुताबिक पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निश्मन द्वितीय अधिकारी और महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर हुई सीधी भर्ती की परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट लिए गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा व डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जून में बुलाया गया था। इस दौरान 137 अभ्यर्थियों का फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ। अब इन अभ्यर्थियों को दोबारा 17 व 18 जुलाई को राजधानी में यूपी 100 भवन में बुलाया गया है। यहां इन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा नामित समिति के सामने बायोमीट्रिक डाटा मैच कराने के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
भर्ती बोर्ड के मुताबिक जो अभ्यर्थी बायोमीट्रिक डाटा मैच कराने के लिए आएंगे, उन्हें स्वयं का दो दो फोटो, आईडी प्रूफ और शैक्षिक प्रमाणपत्र लाना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी को आरक्षण के लिए दावेदारी करनी है तो निर्धारित प्रारूप और तिथि पर जारी जाति प्रमाणपत्र व निवास प्रमाण पत्र भी लेकर आना होगा।