{"_id":"5e68c4838ebc3ec7490d9939","slug":"sub-inspector-enjoyed-the-dance-of-bar-girls-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बालाओं के डांस का मजा लेते नजर आए दरोगा जी, पुलिस कमिश्नर ने गिरा दी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बालाओं के डांस का मजा लेते नजर आए दरोगा जी, पुलिस कमिश्नर ने गिरा दी गाज
Wed, 11 Mar 2020 04:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस लगातार अपनी हरकतों से चर्चा में रहती है। कभी अच्छे काम से तो कभी पुलिसकर्मियों की गलत हरकतों की वजह से। इंटरनेट पर वायरल हो रहे दरोगा के एक वीडियो ने खाकी को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो में दरोगा साहब नियम-कानूनों को ताक पर रखकर बार बालाओं के डांस का आनंद ले रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने दरोगा को निलंबित कर दिया है साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, होली पर लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र सुग्गामऊ में बार बालाओं का डांस चल रहा था। इस दौरान दरोगा भृगु ओझा पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की बल्कि खुद भी डांस का मजा लेने लगे और बार बालाओं से बार-बार भोजपुरी गाने पर परफॉर्म करवाने लगे। उनका ये वीडियो वायरल हो गया। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन