फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students write awkward letters in answer copy in up

'गुरुजी, मेरी शादी तय हो गई है, पास कर देना'

Fri, 10 Apr 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 10 Apr 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
Students write awkward letters in answer copy in up

गुरुजी, मेरी शादी तय हो गई है। लड़के पक्ष वालों ने हाईस्कूल पास होने के बाद शादी करने की बात कही है। मां बीमार रहती हैं। परीक्षा में पास नहीं होंगे तो शादी टूट जाएगी। सर जी, पास जरूर कर देना। आपकी...। मां की तबियत खराब हो गई थी, इसलिए गणित की तैयारी नहीं कर पाया। सर जी, पास जरूरत कर देना....। यह तो नमूने मात्र हैं।

विज्ञापन


हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं में इसी तरह के तमाम अनुरोध परीक्षकों से किए गए हैं। यही नहीं इंटरमीडिएट की कॉपियों में दस से लेकर सौ रुपये तक के नोट निकल रहे हैं। खासकर गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों में नोट निकल रहे हैं।

विज्ञापन

इस बार भी कॉपियों में निकल रहे हैं नोट

Students write awkward letters in answer copy in up

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। जीआईसी व जीजीआईसी में इंटरमीडिएट और एमजीआईसी व एनआईसी में हाईस्कूल की कॉपियो को जांचने का काम चल रहा है। हड़ताल समाप्त होने के बाद कॉपियों को जांचने का काम तेज हो गया है।

हर साल की तरह इंटरमीडिएट की कॉपियों में रुपये इस बार भी निकल रहे हैं। छात्रों ने पास करने के लिए कॉपियों में नोट नत्थी किए हैं। हाईस्कूल की हर दसवीं कॉपी में पास करने का अनुरोध मिल रहा है। हालांकि इसे देखकर परीक्षक चुस्की भी ले रहे हैं।
परीक्षकों का कहना है कि ऐसे-ऐसे इमोशनल तरीके से अनुरोध लिखे मिल रहे हैं, जिसे देखकर कुछ न कुछ नरमी जरूर बरतनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed