फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will not be able to collect unnecessary fees from college

छात्रों से कॉलेज नहीं ले सकेंगे अनावश्यक शुल्क 

Sat, 28 Nov 2020 01:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Students will not be able to collect unnecessary fees from college
- फोटो : pic as demo
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थान छात्रों से अनावश्यक फीस नहीं ले सकेंगे। आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के निर्देश के क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू)ने अपने सभी 755 कॉलेजों से कहा है कि वे विद्यार्थियों से उन्हीं चीजों का शुल्क लेंगे, जिनका उपयोग उन्होंने किया है। विद्यार्थियों पर हॉस्टल, ट्रांसपोर्ट आदि शुल्क के लिए दबाव न बनाया जाए। 
विज्ञापन


उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह ने कॉलेजों को कोविड-19 महामारी के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं के शुल्क लेने के संबंध में निर्देश भेजे हैं। इसके साथ एआईसीटीई के निर्देश वाला पत्र भी भेजा है। इसमें कहा कहा गया है कि कुछ संस्थान विद्यार्थियों से उन चीजों का भी शुल्क ले रहे हैं, जिनका उन्होंने कोरोना के दौरान उपयोग नहीं किया है। इसमें हॉस्टल, ट्रांसपोर्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


एआईसीटीई ने कहा है कि विद्यार्थियों से सिर्फ मेस, ट्रांसपोर्ट के मेंटेनेंस का शुल्क ही लें। कॉलेज सिर्फ उन्हीं चीजों का शुल्क ले जिसकी सुविधा उन्होंने विद्यार्थियों को कोरोना काल में दी है। दरअसल, विद्यार्थी काफी दिनों से इस राहत की मांग कर रहे थे। काफी कॉलेजों ने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान ही हॉस्टल आदि का पूरा पैसा जमा करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह का पहला सेमेस्टर, मार्च में परीक्षाएं
एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों के नए विद्यार्थियों का पहला सेमेस्टर तीन माह का होगा। इनकी परीक्षाएं सबसे बाद में मार्च में होंगी। जिससे मार्च/अप्रैल 2021 से सत्र को नियमित किया जा सके। फर्स्ट ईयर की परीक्षा नियमानुसार 90 दिन की क्लास के बाद मार्च में प्रस्तावित की गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed