{"_id":"68756d4591560eb99100ef33","slug":"students-visited-the-mobile-photography-exhibition-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1293313-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यार्थियों ने देखी मोबाइल छायाचित्र प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यार्थियों ने देखी मोबाइल छायाचित्र प्रदर्शनी
Tue, 15 Jul 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने देखी मोबाइल छायाचित्र प्रदर्शनी
लखनऊ। काकोरी के ग्वालपुर प्राथमिक विद्यालय में राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से पुरातत्व अभिरुचि विषयक मोबाइल छायाचित्र प्रदर्शनी व व्याख्यान का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान धरोहरों के संरक्षण के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
सहायक पुरातत्व अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार रस्तोगी ने मौजूद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी में राजा नल का टीला, मल्हर उत्खनन, हुलासखेड़ा उत्खनन स्थल, वाल्मीकि आश्रम, गंगोली शिवाला, ओयल का शिव मंदिर समेत पुरास्थलों व स्मारकों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव प्रथम व बड़ा गांव द्वितीय, पीएमश्री पानखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव, खुशहालगंज, लालता खेड़ा, महत्वा और प्राथमिक विधालय टेंडवा के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों समेत शिक्षकों में अरुणा गुप्ता, अनुष्का गौतम, रेनू वर्मा, बीनू वर्मा, विभा सुशीम, अनीता जोशी, नीता रानी ,सुधा दीक्षित, नीलू कुमारी, ललिता कुमारी, सारस्वत, महेंद्र कुमार, अजय सिंह, संजीत सिंह, व पुरातत्व विभाग से निर्भय रावत आदि मौजूद रहे ।