यूपी की 89,100 छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इंटर पास मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन देने के लिए जिलेवार छात्राओं की संख्या जारी कर दी है। प्रदेशभर में कुल 89,100 छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया जाएगा।
इसमें सर्वाधिक यूपी बोर्ड की 60,143 छात्राएं हैं। इसके अलावा मदरसा बोर्ड की 3341, संस्कृत शिक्षा परिषद की 3341 तथा सीबीएसई की 16,706 तथा आईसीएसई की 5569 छात्राएं हैं। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
जिलेवार निर्धारित संख्या के आधार पर लखनऊ की 2313, आगरा 1930, अलीगढ़ 1375, इलाहाबाद 1493, अंबेडकरनगर 1657, अमेठी 610, अमरोहा 801, औरैया 856, आजमगढ़ 3316, बागपत 493, बहराइच 909, बलिया 2152, बलरामपुर 340, बांदा 578, बाराबंकी 963, बरेली 1261, बस्ती 1374, भदोही 906, बिजनौर 1564, बदायूं 606, बुलंदशहर 1224, चंदौली 1129, चित्रकूट 320 छात्राएं हैं।
इन जिलों में इतनी छात्राएं
इसके अलावा देवरिया 2257, एटा 783, इटावा 745, फैजाबाद 1636, फर्रुखाबाद 682, फतेहपुर 1087, फिरोजाबाद 980, गौतमबुद्धनगर 729, गाजियाबाद 1096, गाजीपुर 2385, गोंडा 1363, गोरखपुर 2411, हमीरपुर 460, हापुड़ 459, हरदोई 1485, हाथरस 641, जालौन 732, जौनपुर 3117, झांसी 720, कन्नौज में 848 छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया जाएगा।
इसी तरह कानपुर देहात 2046, कानपुर नगर 2237, कासगंज 411, कौशांबी 514, कुशीनगर 1609, लखीमपुर खीरी 1111, ललितपुर 335, महाराजगंज 1181, महोबा 283, मैनपुरी 984, मथुरा 1106, मऊ 1659, मेरठ 1510, मिर्जापुर 1167, मुरादाबाद 1449, मुजफ्फरनगर 942, पीलीभीत 660, प्रतापगढ़ 2310, रायबरेली 1268, रामपुर 684, संभल 574, संतकबीर नगर 987, शाहजहांपुर 957, सहारनपुर 1257, शामली 363, श्रावस्ती 222, सिद्धार्थ नगर 712, सीतापुर 1250, सोनभद्र 784, सुल्तानपुर 1357, उन्नाव 1094 व वाराणसी में 2292 छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया जाएगा।