फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students' talents were honored

Lucknow News: विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान

Thu, 02 Jan 2025 06:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Students' talents were honored
लखनऊ विश्वविद्यालय में मेधावियों को किया गया सम्मानित।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले कर्मचारियों के 39 बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी सेवाओं में चयनित और प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। सफलता प्राप्त करनी है तो आगे बढ़कर मेहनत करनी होगी। प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने कहा कि जीवन में सम्मान वही पाता है जिसने जीवन में परिश्रम और लगन से समझौता न किया हो। कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी, उप कुलसचिव महेश चंद्र शुक्ल व शशिप्रभा तिवारी, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव, महामंत्री संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष सीपी सिंह मोनू, अभिषेक सिंह, बाबूलाल, दिनेश वाल्मीकि, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन्हें किया गया सम्मानित

सम्मान पाने वालों में इंटरमीडिएट के मेधावियों में संकल्प सैनी, अवनिका वर्मा, आस्था वर्मा, हर्शित कुमार, श्रेया सक्सेना, खुशी सिंह, आदर्श यादव, समीक्षा सिंह, अलमतरा अनवर शामिल रहे। वहीं हाईस्कूल के प्रत्यक्षा वर्मा, राज कश्यप, कंवल प्रीत कौर, आयुष यादव, अक्षत सक्सेना, अखिलेश सिंह, गौरव यादव, आद्या तिवारी, रिया यादव, अनन्या प्रसाद, समृद्धि शुक्ला, अक्षिता श्रीवास्तव, आयुषी चैहान, बतूल रिजवी, नीलिषा वर्मा, सांझ, भव्या त्रिपाठी, सार्थक कश्यप, श्रेष्ठा बाजपेई, संदेश सिंह, यश प्रताप, रिषु वर्मा व निखिल कश्यप शामिल रहे। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सरकारी सेवा में चयन और प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने वालों में अंकित यादव, संतोष प्रजापति, आयुष पटेल, यश तांगड़ी, हरिकेश प्रताप वर्मा, जाह्नवी दुबे व विभोर पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed