फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 14 गिरफ्तार, दरोगा व छह सिपाही सस्पेंड

Thu, 08 Jun 2017 01:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
students stop chief minister adityanath vehicles in Lucknow.

लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार शाम आयोजित हिंदवी स्वराज्य समारोह में शामिल होने आए सीएम आदित्यनाथ योगी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हो गई। समारोह में धन के दुरुपयोग का विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं का एक गुट सीएम की फ्लीट के सामने कूद गया। इस घटना से मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए सीएम को काले झंडे दिखाए। करीब पांच मिनट तक छात्र-छात्राएं सीएम की फ्लीट घेरे रहीं और पूरा तंत्र कुछ नहीं कर सका। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर छात्र-छात्राओं को हटाया। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि 14 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए छात्र-छात्राएं समाजवादी छात्र सभा, आईसा, एसएफआई से जुड़े हैं। इस दौरान तीन दफा छात्रों को पुलिस ने दूर खदेड़ा और वे बार बार फ्लीट तक पहुंचते रहे। घटना पर देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों की क्लास ली। इसके बाद एसएसपी ने एक दरोगा व छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

Trending Videos
students stop chief minister adityanath vehicles in Lucknow.

घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास की है। लखनऊ विश्वविद्यालय में हिंदवी स्वराज्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने सीएम आदित्यनाथ योगी की फ्लीट गेट नंबर एक पर पहुंची, तभी छात्र-छात्राओं का एक दल काले झंडे लेकर बीच सड़क पर आ गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, छात्र-छात्राएं सीएम की फ्लीट के सामने कूद गए। ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया तो अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। सीएम को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व विश्वविद्यालय के शोध छात्र अनिल सिंह मास्टर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का पैसा समारोह में खर्च कर रहा है जो उचित नहीं है। यह रकम छात्रों के हित में खर्च की जानी चाहिए। छात्रों ने विवि मेें भ्रष्टाचार और दाखिले में धांधली का मुद्दे के अलावा कानून व्यवस्था और अपराध पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी सीएम के वाहन की तरफ बढ़े तो सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनकर उन्हें रोक दिया। करीब पांच मिनट तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों व पुलिस के बीच धींगा-मुश्ती चली। इसके बाद हसनगंज पुलिस ने सख्ती कर उन्हें तितर-बितर किया।

students stop chief minister adityanath vehicles in Lucknow.

सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। हालांकि, देर रात तक पुलिस अधिकारी यह तय नहीं कर सके थे कि प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। उधर, समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की सूचना पाकर सपा नेता हसनगंज कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। एहतियातन आसपास के थानों की फोर्स मौके पर बुलवा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
students stop chief minister adityanath vehicles in Lucknow.

इंटेलीजेंस की सूचना पर पहले ही पकड़ लिए थे तीन लोग
इंटेलीजेंस ने मंगलवार को अनिल यादव, नितिन राज, प्रवीण पांडेय, पूजा शुक्ला सहित अन्य लोगों के द्वारा काले सीएम को झंडे दिखाने की सूचना दी थी। बुधवार सुबह पुलिस-प्रशासन को फिर से अलर्ट किया गया जिस पर हसनगंज पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, पकड़े गए प्रदर्शनकारियों के साथी काले झंडे लेकर आए गए, जिन्हें मौके से दबोच लिया गया।

विज्ञापन
students stop chief minister adityanath vehicles in Lucknow.

मुख्यमंत्री ने समझा समारोह का हो रहा विरोध
स्टूडेंट्स द्वारा काले झंडे दिखाए जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ ने मंच से भी इसकी चर्चा की। हालांकि उनका अनुमान था कि स्टूडेंट हिंदवी स्वराज्य समारोह का विरोध कर रहे हैं, जबकि स्टूडेंट समारोह के बजाय खर्च और प्रदेश की व्यवस्था के विरोध में काले झंडे दिखा रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के शब्दों को याद करते हुए कहा कि जो अपना इतिहास नहीं जानते उनका भूगोल बिगड़ जाता है। कुछ स्टूडेंट मतिभ्रष्ट होकर इस तरह का कृत्य कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed