{"_id":"665a43818e1c24980104f4ee","slug":"students-spread-fashion-raebareli-news-c-101-1-slko1034-115036-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यार्थियों ने बिखेरा फैशन का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यार्थियों ने बिखेरा फैशन का जलवा
Sat, 01 Jun 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के फैशन शो में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : स्रोत-निफ्ट
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का ग्रेजुएशन शो शुक्रवार को लखनऊ के एक रिसॉर्ट में हुआ। इसमें निफ्ट के चार अलग-अलग विभागों के 117 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए गए।
ग्रेजुएशन शो में एक्सेसरी डिजाइन विभाग के 26 विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के दौरान डिजाइन की गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया। लेदर डिजाइन विभाग के 25 विद्यार्थियों ने अपने डिजाइन एवं वस्तुओं को प्रस्तुत किया। फैशन कम्युनिकेशन विभाग के 30 विद्यार्थियों ने ग्राफ्क्सि के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैशन डिजाइन विभाग के 36 छात्र-छात्राओं ने खुद के डिजाइन किए गए वस्त्रों को प्रदर्शित किया। इसके लिए फैशन शो में भाग लिया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रोविडेंट फंड आयुक्त नवीन कुमार कनौजिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि निफ्ट के विद्यार्थियों की प्रस्तुति से उनके हुनर एवं फैशन तथा इससे जुड़े क्षेत्रों की गहरी समझ का अनुमान लगाया जा सकता है। ये विद्यार्थी आने वाले समय में डिजाइन एवं फैशन के क्षेत्र में होने वाले इनोवेशन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
निफ्ट के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने कहा कि इतने खूबसूरत मुकाम तक पहुंचना गर्व की बात है। कैंपस एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ. विद्या राकेश ने आभार जताया। इस मौके पर एसए वेंकट सुब्रमनियन, डॉ. अंकेता कुमार, रिमांशु पटेल, सचिन वर्मा, डॉ. स्मृति यादव आदि मौजूद रहीं।
इन्हें मिला पुरस्कार
कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए। फैशन एवं लाइफ स्टाइल एक्सेसरी विभाग में बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवॉर्ड विष्णु गुप्ता को, मोस्ट कॉमर्शियली वाइएबल डिजाइन इनोवेशन अवार्ड आराध्या सुमन को, मोस्ट इग्जेप्लरी अप्लीकेशन ऑफ डिजाइन मेथडालजी अवार्ड अदिति शर्मा को मिला। लेदर डिजाइन विभाग में श्रेया वत्स को बेस्ट ग्रेजुएशन डिजाइन प्रोजेक्ट (प्रथम), वैष्णवी धनवंत को बेस्ट ग्रेजुएशन डिजाइन प्रोजेक्ट (द्वितीय) और श्रेया वत्स को मोस्ट इनोवेटिव यूस ऑफ मटीरीअल पुरस्कार दिया गया।
फैशन डिजाइन विभाग में देवयानी सेठ ने बेस्ट डिजानन कलेक्शन और मोस्ट क्रिएटिव एंड इनोवेटिव डिजाइन कलेक्शन पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि कुसुम सोनी को बेस्ट यूस ऑफ ट्रेडिशनल स्किल्स इन कंटेंपररी स्टाइलिंग पुरस्कार मिला। फैशन कम्यूनिकेशन विभाग में सानिया खान ने बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवॉर्ड (प्रथम), नैना गुप्ता को बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवॉर्ड (द्वितीय), मीनल जोशी को मोस्ट इनोवेटिव ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवॉर्ड हासिल किया।