{"_id":"6806ac19535181b5720378db","slug":"students-specialize-in-comprehensive-ai-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1167605-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रों ने समझी एआई की विशेषज्ञता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रों ने समझी एआई की विशेषज्ञता
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूनिटी पीजी कॉलेज में सोमवार से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि आईआईएम लखनऊ के प्रो. अरुणाभ मुखोपाध्याय ने किया। उन्होंने एआई की विशेषज्ञता की जानकारी दी। कहा कि एआई उनके लिए अवसर है, जिससे चीजों को और बेहतर बनाने और समझने में मदद मिलेगी। ये हमारे काम के तरीके में बदलाव कर उसे और उन्नत बनाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रो. मनुका खन्ना, कॉलेज के अध्यक्ष न्यायमूर्ति इम्तियाज मुर्तजा, सचिव मुर्तजा हसनैन, प्राचार्य डॉ. सुनील धवन व असमा जावेद आदि उपस्थित रहे। (संवाद)