फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students showcased their talent in the legal literacy quiz.

Lucknow News: विधिक साक्षरता प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the legal literacy quiz.
विधिक साक्षरता प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय ने विश्व साक्षरता दिवस पर जस्टिस पीएन भगवती मेमोरियल विधिक साक्षरता प्रश्नोत्तरी शृंखला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार राय, सीडीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक भारद्वाज शर्मा और प्रो. आरके वर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा मिला। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के सदस्य संजना, आशुतोष, याकूब और आराधना को पदक देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में मो. साद, विवेक, जीनत और श्रेयांश शामिल थे। इन सभी को पदक प्रदान किए गए। विधि अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. मसूद आलम, विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष त्रिवेदी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. प्रशांत वरुण, डॉ. दीक्षा मिश्रा और डॉ. अंशुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed