फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students report on Hindi in Uttar Pradesh board examination.

यूपी बोर्ड रिजल्ट: 30 प्रतिशत परीक्षार्थी हिंदी में हुए फेल

Sun, 11 Jun 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
 students report on Hindi in Uttar Pradesh board examination.
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी में हिंदी को राजभाषा का दर्जा होने और मातृभाषा होने के बावजूद यूपी बोर्ड में करीब 30 प्रतिशत परीक्षार्थी हिंदी में फेल हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में हाईस्कूल में 81 तो इंटरमीडिएट में 89 प्रतिशत परीक्षार्थी हिंदी में सफल रहे हैं। जबकि, बंगला, ‌‌सिंधी, मलयालम व नेपाली भाषा में सक्सेज प्रतिशत सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन


इसके पहले 2016 में हिंदी विषय में हाईस्कूल में 82.25 तो इंटरमीडिएट में 95.67 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे।

अगर हम हाईस्कूल के सभी 36 विषयों से हिंदी में सक्सेज प्रतिशत की तुलना करें तो पाएंगे कि हिंदी के मुकाबले बंगला में सौ फीसदी, उर्दू में 87.78 फीसदी, पंजाबी में 85.71 फीसदी, पाली में 99.58 फीसदी, अरबी में 93.18 फीसदी, संगीत (गायन) में 89.58 प्रतिशत, संगीत (इंस्ट्रूमेंट) में 89.51 फीसदी, ड्राइं‌ग में 88.85 फीसदी, गृह विज्ञान में 91.21 फीसदी, कढ़ाई-बुनाई (स्टिचिंग) में 87.17 फीसदी व कम्‍प्यूटर में 89.92 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हाल रहा इंटरमीडिएट में

 students report on Hindi in Uttar Pradesh board examination.
demo pic

वहीं, इंटरमीडिएट में हिंदी में 89.04 प्रतिशत जबकि ऐलीमेंट्री हिंदी में 92.96 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। हाईस्कूल की तरह 12वीं में भी बंगला, सिंधी, मलयालम व नेपाली में परीक्षार्थियों का सफलता प्रतिशत सौ फीसदी रहा।

हिंदी के मुकाबले अन्य विषयों में सफलता का प्रतिशत अच्छा रहा। उर्दू में 92.62 प्रतिशत, पंजाबी में 98.85 प्रतिशत, अरबी में 97.41 प्रतिशत, मनोविज्ञान में 89.56 प्रतिशत, शिक्षा शास्‍त्र में 89.63 पतिशत, गृह विज्ञान में 91.01 प्रतिशत, अर्थशास्‍त्र में 90.79 प्रतिशत, संगीत (गायन) में 96.18 प्रतिशत, संगीत (वाद्य) 95.14 प्रतिशत, ड्राइंग में 96.34 प्रतिशत, बिजनेस ऑर्गनाइजेशन में 97.04 प्रतिशत जबकि अकाउंट्स में परीक्षार्थियों का सक्सेज प्रतिशत 96.34 प्रतिशत रहा। जो कि हिंदी के मुकाबले काफी बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed