{"_id":"61df3bc7fe246f14a55ec14e","slug":"students-protest-after-covid-case-found-in-habibulla-hostel-lucknow-news-lko613201357","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि के हबीबुल्ला हॉस्टल में छात्र के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि के हबीबुल्ला हॉस्टल में छात्र के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि में बुधवार को संक्रमित निकले दो छात्रों में से एक हबीबुल्लाह हॉस्टल में रहता है। हॉस्टल में संक्रमित मिलने की जानकारी के बाद बुधवार को छात्रों ने लविवि प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में कई छात्रों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन लविवि प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। स्थिति को भांपते हुए लविवि ने हॉस्टल के कई छात्रों की आरटीपीसीआर जांच कराई। साथ ही देर शाम यूजी व पीजी के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से हॉस्टल खाली कराने का आदेश दिया।
हबीबुल्लाह हॉस्टल में संक्रमित मिले बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र को सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत की थी। विवि ने मंगलवार रात उसे सिविल अस्पताल भेज कर जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। उसने गत 10 जनवरी को विवि में चल रही परीक्षा बाकी छात्रों के साथ बैठकर दी थी। कोरोना की पुष्टि के बाद प्राथमिक उपचार देकर छात्र को हॉस्टल भेज दिया गया। उधर, एक बीपीएड छात्रा व आईएमएस विभाग की संविदा शिक्षिका में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद छात्रों में हड़कंप की स्थिति है।
अलग कमरे में दिलाई परीक्षा
हबीबुल्लाह हॉस्टल में संक्रमित मिले छात्र को बुधवार को विवि प्रशासन ने अलग से कक्षा में व्यवस्था कर परीक्षा दिलाई। छात्र दवाएं ले रहा है और उसने परीक्षा देने की इच्छा जताई थी। अटल ब्लॉक में उसकी परीक्षा होनी थी, लेकिन उसे उर्दू विभाग के एक कमरे में परीक्षा दिलाई गई। दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू होनी थी। वह कुछ देरी से पहुंचा। परीक्षा से पहले उसे अच्छे से सैनिटाइज किया गया। परीक्षा कक्ष में एक शिक्षक की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
30 से 35 छात्रों की हुई जांच
हबीबुल्लाह हॉस्टल में बुधवार को कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें जांच करने पहुंचीं। वहीं, देर शाम भी एक टीम जांच करने पहुंची। दिन में करीब 30 से 35 छात्रों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को पत्र लिखकर कोरोना जांच और वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क शिविर लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में बताया है कि लविवि परिसर व छात्रावास के काफी संख्या में छात्रों के जुकाम-बुखार से पीड़ित होने की सूचना है। कई शिक्षक भी इस समस्या से परेशान हैं।
सैनिटाइजेशन को पहुंचे कर्मचारियों को भगाया
हॉस्टल में संक्रमण से छात्र काफी गुस्से में हैं। बुधवार को विवि प्रशासन ने कर्मचारियों को हॉस्टल परिसर व कमरों को सैनिटाइज करने के लिए भेजा तो छात्रों ने हंगामा करते हुए कर्मचारियों को भगा दिया और सैनिटाइजर का कंटेनर फेंक दिया। छात्रों का आरोप है कि कई छात्रों के सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित होने के बावजूद विवि प्रशासन सैनिटाइजर की जगह कोई आम पदार्थ छिड़काव कर कोरम पूरा कर रहा है। विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने छात्रों का आरोप गलत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित हाइड्रोपिरोक्साइड का ही छिड़काव कराया जाता है।
फरवरी में परीक्षाएं, अभी छोड़ें हॉस्टल
संक्रमण को देखते हुए कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने चीफ प्रोवोस्ट को पत्र लिख कर प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से हॉस्टल खाली कराने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी में होंगी और अभी कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। लविवि परिसर और हॉस्टल में काफी संख्या में छात्रों के जुकाम व बुखार से पीड़ित होने की सूचना है। जांच में कुछ संक्रमित भी निकले हैं। ऐसे में कुलपति के आदेशानुसार यूजी व पीजी के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से हॉस्टल खाली करा लिया जाए।