फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students of lucknow university beat delivery man of food service

एलयू के छात्रों ने ऑनलाइन मंगाया खाना, जब डिलीवरी मैन पहुंचा तो पीटकर छीन लिए रुपये

Mon, 24 Sep 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
students of lucknow university beat delivery man of food service
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने रविवार को एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया। खाना लेकर पहुंचे डिलीवरीमैन को गेट पर कुछ छात्रों ने रोका और खाने का पैकेट छीन लिया। साथ ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर डिलीवरी करने वाली कंपनी ने विश्वविद्यालय के सामने देर रात को जमकर हंगामा किया। युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। देर रात को पुलिस पीड़ित को थाने लेकर गई, जहां उसकी तहरीर लेकर केस दर्ज की गई।
विज्ञापन


ऑनलाइन खाने का ऑर्डर लेने वाले रेस्टोरेंट का कर्मचारी हेमंत कुमार रात करीब दस बजे हबीबुल्ला हॉस्टल में डिलीवरी लेकर गया था। ऑर्डर देने वाले छात्रों के कमरे में जैसे ही पहुंचा तो छात्रों ने देर से आने की बात कहकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारने-पीटने के बाद आरोपित छात्रों ने उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये लूट लिए और भगा दिया। पीड़ित ने हॉस्टल के बाहर से ही 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन करीब आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची।

यूनिवर्सिटी के सामने किया प्रदर्शन

students of lucknow university beat delivery man of food service
डेमो - फोटो : amar ujala
इस पर उसने अपने सहकर्मियों को फोन किया। थोड़ी देर में दर्जनों डिलीवरी बॉय जुटकर हॉस्टल के बाहर हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर हसनगंज अंबर सिंह का कहना है कि पीड़ित को लेकर आरोपित छात्रों की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सभी संदिग्ध हॉस्टल छोड़कर भाग गए हैं।

देर रात साथी की पिटाई की सूचना मिलते ही डिलीवरी करने वाली कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंच गए। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग पर हंगामा होता रहा। सूचना पर महानगर सीओ संतोष कुमार सिंह ने तीन थानों की पुलिस को बुला लिया। वहीं, देर रात को पुलिस पीड़ित डिलीवरी कर्मचारी को थाने लेकर गई, जहां रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर संदिग्ध छात्रों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed