फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students made record in Guinness Book by separating DNA from papaya

लखनऊ के 550 होनहार छात्रों ने पपीते से डीएनए अलग कर बनाया गिनीज बुक में रिकॉर्ड

Sat, 06 Oct 2018 02:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
students made record in Guinness Book by separating DNA from papaya
गिनीज बुक में रिकॉर्ड बनने पर उत्साहित छात्र। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के होनहार छात्र-छात्राओं ने गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है।  चौथे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ-2018) में 550 बच्चों ने एक साथ पपीते से डीएनए अलग करने का प्रयोग कर नया गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


मालूम हो कि लखनऊ में आयोजित चार दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में अपने अनुसंधान से अलग पहचान बना चुके देश-विदेश के प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षाविद प्रदेश के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को शहर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 550 स्टूडेंट्स ने एक साथ पपीते से डीएनए अलग करने का प्रयोग कर नया गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


एक साल पहले चेन्नई में आयोजित तीसरे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में एक हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षक से पपीते का डीएनए अलग करने का तरीका सीखा था। इस प्रयास को भी गिनीज बुक में दर्ज किया जा चुका है। आज इस प्रयास को बच्चों ने सफलतापूर्वक कर दिखाया तो पूरा स्कूल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

students made record in Guinness Book by separating DNA from papaya
गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज होने की घोषणा करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
इस मौके पर वहां मौजूद गिनीज बुक के अधिकारियों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए इसे रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की घोषणा की। इसके बाद बच्चों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस यादगार मौके को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। इसके अलावा एक साथ दो हजार बच्चों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने का रिकॉर्ड भी दर्ज करने का प्रयास किया जाएगा। 

पांच अक्टूबर से शुरू हुए विज्ञान महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम में करेंगे। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि विज्ञान महोत्सव में देशभर से चुने गए करीब 200 स्टार्टअप के आने की संभावना है। 800 महिला वैज्ञानिक व उद्यमी भी अपने शोध और तकनीकी विकास का प्रदर्शन विज्ञान महोत्सव में करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed