{"_id":"69a5a50ddc4134324d02caa9","slug":"students-celebrated-holi-as-soon-as-the-exams-were-over-and-the-next-paper-is-on-march-9-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1629797-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने खेली होली, अब 9 मार्च को अगला पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने खेली होली, अब 9 मार्च को अगला पेपर
Mon, 02 Mar 2026 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने खेली होली।
लखनऊ। राजधानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन (सीबीएसई), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (आईसीएसई) और आईएससी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गईं। गणित से लेकर पर्यावरण विज्ञान तक के प्रश्नपत्रों में विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ और सामाजिक जागरूकता दोनों को परखा गया। परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों के चेहरों पर राहत दिखी और उन्होंने होली का उत्साह साथियों के संग साझा किया।
राजधानी के करीब 100 विद्यालयों में आईसीएसई कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें लगभग 12 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले छात्र कार्तिक के अनुसार प्रश्नपत्र संतुलित रहा। इसमें जीएसटी, ब्याज और शेयर बाजार से जुड़े व्यावहारिक सवाल पूछे गए, जिन्होंने छात्रों की तार्किक क्षमता और गणनात्मक समझ की परीक्षा ली। आईएससी कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विज्ञान का पेपर था। प्रश्नपत्र में पर्यावरण संरक्षण के सबसे जरूरी कदम और प्रदूषण रोकथाम जैसे विषयों पर सवाल पूछे गए। छात्रों का कहना था कि यह पेपर केवल अकादमिक नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला भी रहा।
सीबीएसई के तहत कक्षा 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई और 12वीं के विद्यार्थियों ने उर्दू, संस्कृत, कथक और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी जैसे विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही होली का उत्साह नजर आया और विद्यार्थियों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अब तीनों प्रमुख बोर्डों की अगली परीक्षाएं नौ मार्च को होंगी। बीच के दिनों में छात्रों को त्योहार मनाने के साथ आगामी विषयों की तैयारी का अवसर मिलेगा।