फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student's body found in water filled pit, panic

Lucknow News: पानी भरे गड्ढे में मिला छात्र का शव, दहशत

Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Student's body found in water filled pit, panic
ज्यादा गहरा नहीं था गड्ढा, पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को पानी भरे गड्ढे में सात वर्षीय छात्र का शव पाया गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रीवां गांव निवासी संतोष गुप्ता का सात साल का बेटा देवेश उर्फ मोदी का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर पानी भरे गड्ढे में पाया गया। देवेश के बाबा रामकिशोर ने बताया कि पोता कक्षा दो में पढ़ता था। सुबह आंख में खुजली होने की बात कहकर स्कूल नहीं गया था। दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के बच्चे आए और बताया कि उसका पोता गड्ढे में डूब गया है। मौके पर पहुंचकर पोते को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से बाबा के अलावा पिता, मां अनीता समेत अन्य परिजनों में रोना-पीटना मचा है। जिस गड्ढे में बच्चे के डूबने की बात कही जा रही है, वह ज्यादा गहरा नहीं है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed