फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student's body found hanging from a tree

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

Sun, 17 Mar 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from a tree
जगतपुर (रायबरेली)। दौलतपुर में शुक्रवार शाम से लापता कक्षा चार के छात्र का गांव के बाहर पेड़ से फंदे से लटका शव मिला। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य भी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन


जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मनोज कुमार मध्य प्रदेश में भट्ठे में मजदूरी करता है। मनोज का बेटा वैभव (12) प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में कक्षा चार में पढ़ता था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे लापता हो गया था। रात में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वैभव का कहीं पता नहीं लगा। शनिवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए थे तो उन्होंने गांव के बाहर आम के पेड़ की डाल से धोती के फंदे से वैभव का शव लटका देखा।
विज्ञापन

पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच की। वैभव की मौत से मां अर्चना बेहोश हो गई। बड़े भाई अनुभव और छोटे भाई ननकऊ में रोना पिटना मच गया। पिता मनोज कुमार को जब घटना की जानकारी मिली तो वह सकते में आ गए। वह मध्य प्रदेश से घर से लिए तुरंत निकल पड़े। मोबाइल से बातचीत के दौरान मनोज ने बेटे की हत्या की बात कही। कहा कि उसका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही छात्र की मौत सही वजह सामने आ सकेगी।

दस फीट ऊंचाई पर लटका मिला शव
वैभव का शव पेड़ पर जमीन से 10 फीट की ऊंचाई पर लटका मिला। इतनी ऊंचाई पर फंदा कैसे लगाया गया? ग्रामीणों का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर छात्र फंदा नहीं लगा सकता है। छात्र खेलते-खेलते लापता हुआ था। घर से कोई भी सामान लेकर वह लेकर नहीं गया था। छात्र की मां अर्चना भी बेटे की हत्या की बात कहकर बेहोश हो गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed