{"_id":"5c685de2bdec2211df413a57","slug":"student-walking-on-fourth-floor-fall-in-duct-of-elevator","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथी मंजिल पर टहल रहा था, फिर लिफ्ट की डक्ट में गिरा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी मंजिल पर टहल रहा था, फिर लिफ्ट की डक्ट में गिरा छात्र
Sun, 17 Feb 2019 12:30 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : huffingtonpost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित रॉयल अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर टहल रहा छात्र सुमित सिंह (24) संदिग्ध हालात में नीचे गिर गया। वह लिफ्ट की डक्ट में छत से करीब 35 फीट नीचे बेहोश मिला। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने छात्र को बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। छात्र की चप्पल बाहर मिली, जबकि मोबाइल मौके से गायब था। पुलिस जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, मूलरूप से गोंडा निवासी सुमित सिंह लखनऊ में परास्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वह अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित रॉयल अपार्टमेंट में किराए पर रहता हैं। शनिवार रात वह छत पर टहल रहा था। अचानक वह लिफ्ट की डक्टमें गिर गया। वह कैसे गिरा। इस बारे में कोई बता नहीं पा रहा है। पुलिस ने छात्र को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। मौके पर शेर अली खन, जंग बहादुर और इरशाद अहमद पहुंचे। वहां दीवार काटी गई। इसके बाद इरशाद और जंग बहादुर को अंदर उतारा गया। करीब आधे घंटे बचाव कार्य चला। इसके बाद सुमित को डक्ट से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।

अपार्टमेंट मालिक पर दर्ज होगा लापरवाही का केस
प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, छात्र संदिग्ध हालात में गिरा है। उसे किसने धक्का दिया या फिसल कर गिरा। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, चार मंजिला भवन में इतना बड़ा खुला क्षेत्र बिना किसी सुरक्षा के छोड़ा गया। इसके लिए भवन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के परिवारीजनों का इंतजार है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।