{"_id":"67207019ad9664d2d90cb118","slug":"student-suddenly-fell-down-and-died-while-talking-to-friends-in-coaching-in-lucknow-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कोचिंग में दोस्तों से बात कर रहा छात्र... अचानक गिरा और थम गई सांसें; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कोचिंग में दोस्तों से बात कर रहा छात्र... अचानक गिरा और थम गई सांसें; मची चीख पुकार
Tue, 29 Oct 2024 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:48 AM IST
सार
लखनऊ में कोचिंग में दोस्तों से बात करते समय छात्र अचानक गिर गया। कुछ ही समय में उसकी सांसें थम गईं। घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
boy demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को कोचिंग में दोस्तों से बात करते समय एक छात्र गिर गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मामला अलीगंज स्थित एलेन कोचिंग का है। यहां मुलायम तिराहा जानकीपुरम निवासी राघवेंद्र सिंह का बेटा हर्ष जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह कोचिंग पहुंचा। क्लास रूम में दोस्तों से बात कर रहा था। इसी दौरान वह गश खाकर गिर पड़ा। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोचिंग प्रशासन ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह पढ़ेंः- दीपोत्सव का आगाज: 25 लाख दीप जलाकर अयोध्या नया इतिहास रचने को तैयार, होगा भव्य लेजर शो; तस्वीरें हैं खास
विज्ञापन
घरवालों ने पुलिसिया कार्रवाई से कर दिया मना
पुलिस ने कोचिंग सेंटर में छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो बातचीत के दौरान अचानक हर्ष को गिरते हुए देखा गया। राघवेंद्र ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसीपी अलीगंज का कहना है कि छात्र की संदिग्ध हालात में मौत नहीं हुई है। सीसीटीवी में सब कुछ स्पष्ट है। परिवारवालों ने भी कार्रवाई से मना कर दिया है।