फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student reading wrong date of birth of Atal bihari vajpayee

अटलजी की गलत जन्मतिथि पढ़ रहे स्कूली बच्चे, 25 की जगह किताबों में छपी 2 दिसंबर 1924

Thu, 20 Sep 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student reading wrong date of birth of Atal bihari vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन देश भर में 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन प्रदेश के विद्यार्थियों को वाजपेयी की जन्मतिथि गलत पढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा 6 की हिंदी के पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के पाठ 21 ‘आओ फिर से दिया जलाएं’ के पेज नंबर 113 पर स्व. वाजपेयी की जन्मतिथि 2 दिसंबर 1924 बताई गई है। भाजपा के शासनकाल में प्रकाशित पुस्तक में अटलजी की जन्मतिथि गलत प्रकाशित होने पर अधिकारी हरकत में आ गए हैं।  
विज्ञापन


शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से पूछताछ में पता चला है कि पाठ्यपुस्तक प्रकाशक को जो प्रति दी गई, उसमें भी 2 दिसंबर ही लिखा गया है। किताबें प्रकाशित होने के कारण परिषद की सचिव रूबी सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जन्मतिथि की त्रुटि सुधार कर 25 दिसंबर 1924 कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने भी गलत जन्मतिथि लिखने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वहीं बरेली में भी बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बांटी गई किताबों की प्रिंटिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कक्षा छह की मंजरी में प्रकाशित की गई है, जिसमें कवि का फोटो सहित परिचय भी दिया गया है।

इसमें जन्मतिथि दो दिसंबर 1924 दर्शाई गई है, जबकि असल जन्मतिथि 25 दिसंबर 1924 है। इससे लाखों बच्चों तक गलत जानकारी पहुंचने का खतरा बन गया है।जनपद में ही करीब 1500 जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में लाखों बच्चों को यह किताबें वितरित की जा चुकी हैं।

कक्षा छह की मंजरी नामक किताब में पेज नंबर 21 पर आओ फिर से दिया जलाएं शीर्षक से कविता प्रकाशित की गई है। इसी पेज पर कवि अटल की फोटो सहित संक्षिप्त परिचय भी दिया गया है, जिसमें अटल की जन्मतिथि दो दिसंबर 1924 बताई गई है।

हाल में ही अटल जी की मृत्यु हुई थी, जिससे लोगों के जेहन में उनके बारे में काफी जानकारी ताजा हो गई थी। बताते हैं कि एक अभिभावक ने जन्मतिथि गलत होने की जानकारी शिक्षकों को दी, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल होने लगा।

मामला संज्ञान में आया है। प्रकाशक की त्रुटि से ऐसा हुआ है, जिससे नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। बच्चों को सही जन्मतिथि बताने के लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी कर संशोधन के निर्देश दिए गए हैं।
बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed