फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student on way to take exam falls from train and dies

Lucknow News: परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 19 May 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Student on way to take exam falls from train and dies
अंश खरवार की फाइल फोटो।
लखनऊ। जौनपुर के न्यू कॉलोनी नईगंज निवासी छात्र अंश खरवार (20) की गोसाईंगंज इलाके में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह चाचा अजय खरवार के साथ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) देने लखनऊ आ रहा था।
विज्ञापन

अजय खरवार के अनुसार, अंश ने इसी वर्ष इंटर पास किया था। मंगलवार को दुबग्गा स्थित विद्यालय में सीयूईटी था। वे सोमवार सुबह ट्रेन से लखनऊ आ रहे थे। दोपहर में गोसाईंगंज के पास अंश पानी पीने की बात कहकर बोगी के दरवाजे पर खड़ा हुआ। गोसाईंगंज में छंदरौली रेलवे स्टेशन के आगे वह चलती ट्रेन से गिर गया। चारबाग स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने उन्हें अंश नहीं मिला। इस पर उन्होंने उसे फोन किया। फोन पुलिस ने उठाया और बताया कि अंश रेलवे ट्रैक पर मरणासन्न मिला। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। परिवार में पिता अनीश खरवार, मां मालती और छोटा भाई पीयूष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed