{"_id":"69c9916beed3733d620013f0","slug":"student-hit-by-high-tension-line-condition-critical-lucknow-news-c-13-knp1002-1667339-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर
विज्ञापन
झुलसा अखंड और मकान के सामने से गुजरता तार।
पारा। सरोसा भरोसा स्थित अर्श सिटी कॉलोनी में रविवार शाम करीब चार बजे बुआ के घर आया कक्षा 6 का छात्र अखंड तिवारी (10) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
गढ़ी कनौरा निवासी योगेश नारायण तिवारी ने बताया कि बेटा अखंड छुट्टियों के चलते अपनी बुआ मीरा देवी के घर गया हुआ था। घर के बाहर सब्जी खरीदते समय वह रस्सी के सहारे डलिया ऊपर खींच रहा था, तभी छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, सरोसा उपकेंद्र के अवर अभियंता ऋषि गोस्वामी ने बताया कि मकान निर्माण के दौरान छज्जा हाईटेंशन लाइन की ओर बढ़ा दिया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल मामले की जांच पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छज्जे की चौड़ाई साढ़े तीन फीट
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, मकान की पहली मंजिल के पास गुजर रही हाईटेंशन लाइन छज्जे से करीब चार फीट की दूरी पर है, जबकि छज्जे की चौड़ाई लगभग साढ़े तीन फीट है। मामले की जांच की जा रही है, अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।