फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student hanged if he gets low marks in exam

Lucknow News: परीक्षा में कम नंबर आए तो फंदे पर लटका छात्र

Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Student hanged if he gets low marks in exam
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में प्री बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान हाईस्कूल के छात्र ने शनिवार को फांसी लगा ली।
विज्ञापन


इंदिरानगर के सेक्टर नौ निवासी एसी मैकेनिक रविशंकर त्रिपाठी का इकलौता बेटा अनिमेष त्रिपाठी (16) निजी स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। कुछ दिनों पहले उसके प्री बोर्ड एग्जाम हुए थे। उसमें अनिमेष के नंबर कम आए थे। शनिवार को स्कूल में पैरेंट टीचर मीटिंग थी। रविशंकर पत्नी प्रीति के साथ बेटे के स्कूल चले गए। वहां से लौटे तो बेटी के साथ उसके स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में चले गए।

इस बीच घर में अकेले अनिमेष ने पंखे में फंदा बांधकर फांसी लगा ली। शाम को रविशंकर व प्रीति घर लौटे तो अनिमेष फंदे पर लटका मिला। राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविशंकर के अनुसार बेटा कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed