फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student hanged for scolding for chatting and gaming during online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान चैटिंग व गेमिंग के लिए डांटने पर छात्र ने फांसी लगाई

Fri, 04 Sep 2020 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Sep 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Student hanged for scolding for chatting and gaming during online studies
बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में ठाकुरगंज में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान चैटिंग और गेम खेलने पर डांट से नाराज इंटर के छात्र उत्सव ने खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह छत पर टिन शेड में अंगौछे के फंदे से लटका देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि खुदकुशी की घटना रस्तोगीनगर निवासी राजकमल के घर पर हुई। राजकमल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घर पर पत्नी सारा और बेटी के अलावा बेटा उत्सव के अलावा भाई विनय और उसका परिवार भी रहता है। विनय के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी किसी काम से छत पर गई थी। वहां टिन शेड पर अंगौछे के फंदे से उत्सव को लटकता देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


परिवारीजन छत पर पहुंचे और फंदा काटकर उत्सव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान वह अक्सर गेम खेलता था या फिर दोस्तों से चैट किया करता था। इसे लेकर उसे कई बार टोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पिता ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट दिया था जिससे वह नाराज हो गया और सोने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया। रात को ही किसी वक्त उसने खुदकुशी की होगी। एकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed