{"_id":"5b2f96c44f1c1bb26e8b9b1c","slug":"student-died-in-colvin-taluqdars-college-swimming-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में डूबकर छात्र की मौत, ट्रेनर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में डूबकर छात्र की मौत, ट्रेनर हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र आशुतोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में रविवार को डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ट्रेनर प्रवीण सोनकर को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को स्वीमिंग पूल बंद होने के बावजूद वहां छात्र की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि छितवापुर, हुसैनगंज निवासी आशुतोष सिंह कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में तैराकी छात्र था। रविवार को आशुतोष तैराकी के लिए गया था। जहां वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद ट्रेनर प्रवीण सोनकर ने उसे बलरामपुर में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण सोनकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रेनर मृतक से परिचित था। इसके बावजूद उसने अस्पताल में मृतक को अज्ञात बताया है। पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन