फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student committed suicide in lucknow

बीकॉम के स्टूडेंट ने दी जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 19 Mar 2018 03:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
student committed suicide in lucknow
डेमो - फोटो : डेंमो

लखनऊ के आशियाना में एक बीकॉम छात्र ने पिता की डांट से नाराज होकर फंदे पर लटकर जान दे दी, वहीं गोमतीनगर में भी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशियाना त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बंगला बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी मनोज साहू का बेटा अरुण साहू (19) बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार पढ़ाई पर ध्यान न देेने पर पिता मनोज साहू ने उसकी जमकर क्लास लगाई थी।
विज्ञापन


पिता की डांट से क्षुब्ध अरुण परिवारीजनों के सोने के बाद घर में बने गोदाम में चला गया। उसने पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

रविवार सुबह अरुण को कमरे से गायब देख उसके भाई शुभम ने खोजबीन शुरू कर दी। गोदाम का दरवाजा खुला देख अंदर गया तो भाई को फंदे पर लटकता देख चीख निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चादर के सहारे लटका युवक

student committed suicide in lucknow
डेमो
वहीं दूसरी घटना गोमतीनगर की है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि ग्वारी चौराहा स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे केशन मौर्या का बेटा सौरभ (20) बड़े भाई संतोष के साथ ग्वारी चौकी के सामने चाय का ठेला लगाता था।

रविवार सुबह करीब सवा सात बजे संतोष चाय की दुकान पर चला गया, जबकि सौरभ घर पर ही रुक गया। काफी देर तक दुकान न आने पर संतोष जब घर पहुंचा तो सौरभ झोपड़ी में लगे बल्ली में चादर के सहारे लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed