फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student beaten up and injured for insisting on singing Shri Ram Vandana

Lucknow News: श्रीराम वंदना गाने का आग्रह करने पर छात्र को पीटा, घायल

Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Student beaten up and injured for insisting on singing Shri Ram Vandana
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में आंबेडकर जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्रीराम की वंदना गाने को लेकर विवाद हो गया। विद्यार्थी हिमांशु मिश्र को 15-20 छात्रों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की गायिका संजो बघेल ने ज्योतिबा फुले और डॉ. आंबेडकर पर कई गीत सुनाए। इसके बाद हिमांशु मिश्र व कुछ अन्य छात्रों ने श्रीराम की वंदना गाने का आग्रह कर दिया। इस पर 15-20 छात्र कैमरे के सामने ही हिमांशु पर टूट पड़े। प्रॉक्टर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्साए छात्र नहीं रुके।
विज्ञापन




प्रॉक्टर ने बुलाई पुलिस

एफआईआर होने के बाद हंगामा करने वाले छात्र शुक्रवार को प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा को मारने और धमकाने पहुंच गए। इस पर पुलिस बुलानी पड़ गई। विधि संकाय के पवन चौधरी व कुछ छात्रों ने प्रो. रामचंद्रा से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि छात्र को पीटने के मामले में बलिया निवासी कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के अभिषेक कुमार, आशियाना निवासी लोक प्रशासन विभाग के अंकित यादव और गोरखपुर निवासी विधि विभाग के वात्सल्य प्रियवर्धन व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed