फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student beaten by principal of rajat degree college

छात्रों के विवाद पर भड़कीं प्रिसिंपल, हॉकी स्टिक से जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

Sat, 15 Sep 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Sep 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
student beaten by principal of rajat degree college
पिंक कलर की साड़ी में हॉकी लिए छात्रों को पीटती प्रिंसिपल

चिनहट के मटियारी स्थित रजत पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल ने कुछ छात्रों को हॉकी से जमकर पीटा। मामले की जानकारी होने पर चोटिल छात्रों के परिवारीजनों ने तहरीर दी।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। शुक्रवार दोपहर घटना के दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में संचालिका छात्र को थप्पड़ मार रही थी। जबकि दूसरे में हॉकी से जमकर पिटाई कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले चिनहट निवासी छात्र रजत का दूसरे गुट के छात्रों से विवाद हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर क्लास रूम में छात्रों के दोनों गुट भिड़ गए। इसके बाद छात्राएं भागकर बाहर चली गईं। काफी देर तक दोनों गुटों में हाथापाई होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की जानकारी पर कुछ शिक्षक पहुंचे और छात्रों को अलग किया। मामले की जानकारी पर प्रिंसिपल पुष्पलता सिंह क्लास रूम में पहुंची और मारपीट कर रहे छात्रों को एक तरफ खड़ा किया।

वहीं, सामने की तरफ क्लास के बाकी छात्रों को खड़ा किया। विवाद में शामिल छात्रों को कुछ देर तक थप्पड़ों से पीटने के बाद संचालिका ने कर्मचारियों से हॉकी मंगाई। इसके बाद एक-एक कर छात्रों को धुनना शुरू कर दिया। यह देख अन्य छात्र सहम गए। इस दौरान कुछ छात्रों ने घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने कराया समझौता

घटना की जानकारी पर पीड़ित छात्रों के परिवारीजनों ने थाने पर तहरीर देकर प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, प्रिंसिपल ने भी स्कूल की तरफ से एक तहरीर आरोपी छात्रों के खिलाफ दिलवा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानी और एक दूसरे से माफी मांग ली। दोनों ने सुलह कर कार्रवाई न करने की मांग की। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रजत पीजी कॉलेज के क्लास रूम में प्रिंसीपल द्वारा छात्रों की पिटाई का वीडियो भी बना गया। शुक्रवार सुबह से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से यह मामला तूल पकड़ने लगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने चिनहट थाने से जानकारी मांगी। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन से इस वीडियो की हकीकत जानने के लिए जवाब-तलब किया है। 

प्रबंधक ने किया प्रिंसिपल का बचाव

रजत डिग्री कॉलेज के प्रबंधक आरजे सिंह ने बताया कि छात्रों ने आपस में लड़ाई और गाली-गलौज की थी। प्रिंसिपल ने जब उनसे बात की तो छात्र हमलावर हो गया। यह सही है कि प्रिंसिपल का तरीका गलत था, लेकिन प्रिंसिपल ने खुद को बचाने के लिए यह किया। दोनों छात्रों ने अपनी गलती मानकर सुलह कर ली है। प्रिंसिपल से भी इस बारे में बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed