{"_id":"6493c9278d348b1ab90f4f1b","slug":"student-akash-murder-revealed-main-accused-and-his-younger-brother-and-cousin-arrested-by-lucknow-police-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 सौ के लिए कत्ल: अपना ही पैसा मांगने पर गाली मिली तो आकाश को मार डाला, एलएलबी के छात्र का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सौ के लिए कत्ल: अपना ही पैसा मांगने पर गाली मिली तो आकाश को मार डाला, एलएलबी के छात्र का सनसनीखेज खुलासा
Thu, 22 Jun 2023 11:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:10 AM IST
सार
लखनऊ पुलिस ने छात्र आकाश की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आकाश के साथी ऋषभ को कुछ समय पहले एक हजार नहीं बल्कि 1500 रुपये उधार दिए थे। शनिवार रात उसने ऋषभ को फोन कर रुपये वापस मांगे। पहले ऋषभ और फिर आकाश ने उसे गाली दी थी। इस पर उसने मौसेरे भाई मनमोहन के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Akash Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटर के छात्र आकाश की हत्या के मामले में गोमतीनगर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और अभय की कार भी बरामद की है। मुख्य आरोपी एलएलबी के छात्र अभय ने बताया कि उधार में दिए गए 1500 रुपये वापस मांगने पर ऋषभ व आकाश ने गाली दी थी।
इस पर गुस्से में आकर वारदात अंजाम दे डाली। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि आकाश हत्याकांड में नामजद आरोपी लखीमपुर खीरी थाना खीरी निवासी एलएलबी छात्र अभय, उसके छोटे भाई मयंक प्रताप सिंह और उसके मौसी के लड़के कोतवाली सदर निवासी मनमोहन सिंह को मंगलवार देर रात गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
तीनों को उस वक्त पकड़ा जब आरोपी अभय अपने भाई व साथी संग बड़ी जुगौली स्थित अपना किराये का कमरा खाली करने आया था। आरोपी मनमोहन लखीमपुर खीरी से बीए कर रहा है, जबकि मयंक 12वीं पास है।
विज्ञापन
पूछताछ में अभय ने बताया कि उसने आकाश के साथी ऋषभ को कुछ समय पहले एक हजार नहीं बल्कि 1500 रुपये उधार दिए थे। शनिवार रात उसने ऋषभ को फोन कर रुपये वापस मांगे। पहले ऋषभ और फिर आकाश ने उसे गाली दी थी। इस पर उसने मौसेरे भाई मनमोहन के साथ मिलकर हत्या कर दी।

लखीमपुर खीरी से आकर की हत्या, फिर लौटे, नेपाल भी गए
पूछताछ में पता चला कि शनिवार रात करीब 11 बजे अभय लखीमपुर खीरी अपने घर पर मौजूद था। उसने वहीं से ऋषभ को कॉल की थी। गालीगलौज होने पर उसने मनमोहन को बुलाया और छोटे भाई मयंक को लखनऊ चलने के लिए कहा।
पूछताछ में पता चला कि शनिवार रात करीब 11 बजे अभय लखीमपुर खीरी अपने घर पर मौजूद था। उसने वहीं से ऋषभ को कॉल की थी। गालीगलौज होने पर उसने मनमोहन को बुलाया और छोटे भाई मयंक को लखनऊ चलने के लिए कहा।
इनकार करने पर अभय ने उसे डांट कर लखनऊ चलने के लिए तैयार किया। इसके बाद मयंक कार चलाकर लखनऊ पहुंचा। अभय व मनमोहन कार से उतर कर पार्टी वाले रूम में पहुंचे और आकाश को चाकुओं से गोदकर लखीमपुर खीरी चले गए।
पुलिस ने जब नामजद आरोपियों अभय व मनमोहन की तलाश में उनके घर दबिश दी तो आरोपी नेपाल भाग गए। मंगलवार को गोमतीनगर बड़ी जुगौली स्थित कमरा खाली करने के लिए तीनों साथ पहुंचे और हत्थे चढ़ गए।
अड़ियल मिजाज का है अभय
एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभय अड़ियल मिजाज का है। पूछताछ के दौरान उसको आकाश की हत्या का कोई मलाल नहीं है। उसने बताया कि 1500 रुपये उधार भी दिए और मांगने पर गाली भी मिली। ऐसे में उसने हत्या कर दी तो क्या गलत किया..। अभय का कहना है कि उसकी असली दुश्मनी ऋषभ से है, जब तक वह बदला नहीं ले लेता है चैन से नहीं बैठेगा।