{"_id":"5ca2707dbdec2213f754f825","slug":"studens-can-apply-for-admission-in-national-college-and-luacmat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कॉलेज और लुआकमैट के लिए आवेदन करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कॉलेज और लुआकमैट के लिए आवेदन करने का मौका
Tue, 02 Apr 2019 01:41 AM IST
manoj tiwari
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: manoj tiwari
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित और एकमात्र स्वायत्त महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। नेशनल कॉलेज समेत राजधानी के 13 प्रतिष्ठित कॉलेजों में स्नातक के प्रोफेशनल और मैनेजेंट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाला लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेजेस मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआकमैट-2019) की आवेदन प्रक्रिया भी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। दोनों के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध हैं। आवेदन की अंतिम तारीख पांच जून है।
कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. आरके जैन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर मंगलवार से उपलब्ध होंगे। सामान्य पाठ्यक्रमों के ऑफलाइन आवेदन भी मंगलवार से मिलेंगे जबकि प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महाविद्यालय परिसर से 10 अप्रैल से प्राप्त किए जा सकेंगे। स्वायत्त कॉलेज होने की वजह से यह महाविद्यालय अपना पाठ्यक्रम और परीक्षा खुद निर्धारित करता है। स्नातक स्तर पर दाखिले प्रवेश परीक्षा और परास्नातक स्तर पर हाईस्कूल, इंटर और स्नातक स्तर पर मिले नंबर के आधार पर मिलेंगे।
छह साल बाद बढ़ा आवेदन शुल्क
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि छह साल बाद आवेदन फीस में बढ़ोत्तरी की गई है। बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे पाठ्यक्रमों के आवेदन की फीस 600 रुपये से बढ़ाकर अब 700 रुपये कर दी गई है। वहीं लुआकमैट की आवेदन फीस अब 800 से बढ़ाकर 900 रुपये की गई है।