Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ...struggle to prove oneself alive

Lucknow News: ...खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद

Wed, 05 Nov 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
...struggle to prove oneself alive
कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।
लखनऊ। बुजुर्गों की लंबी कतार... कोई व्हीलचेयर पर तो किसी को सहारे की जरूरत। किसी की आंखाें की रोशनी कम, तो किसी का कांपता शरीर। कुछ इसी तरह की हालत में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में तमाम बुजुर्ग भटकते नजर आए। ये सभी खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद में जुटे थे। इन्हें घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है, तब जाकर जीवित प्रमाणपत्र मिल पा रहा है। अमर उजाला ने मंगलवार को इसकी पड़ताल की।
विज्ञापन

कोई सीढि़यों पर बैठा, कोई जमीन पर
कोषागार के बाहर और भीतर भीड़ इस कदर है कि लोगों को बैठने की जगह नहीं बच रही। तमाम बुजुर्ग पेंशनर्स सीढि़यों और जमीन पर भी बैठने को मजबूर रहे। जब कैमरा देखा तो कोषागार के कुछ कर्मचारी सक्रिय हुए और चीजाें को व्यवस्थित करने की जद्दोजहद में जुट गए। पेंशनर्स का कहना था कि काउंटर जरूर बने हैं, लेकिन सही से सूचना नहीं मिल पा रही। इसलिए दिक्कत आती है।
विज्ञापन



कई बार काटने पड़ते हैं चक्कर
बुजुर्ग होने से कोई न कोई उनके साथ जरूर आता है। वही फाॅर्म वगैरह भरने में मदद करता है। चूंकि फार्म में कुछ ऐसी जानकारी मांगी जाती है, जिसे वह समझ नहीं पाते हैं। इस बारे में जानकारी देने के लिए सिर्फ एक शख्स रहता है, जबकि भीड़ अधिक रहती है। इसलिए मारामारी मची रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 हजार हैं पेंशनर्स
दरअसल, हर साल पेंशनर्स को जीवित प्रमाण पत्र बनवाना होता है। इसके लिए सत्यापन की प्रक्रिया होती है। व्यवस्था ऑनलाइन भी है, लेकिन अधिकतर बुजुर्ग कोषागार पहुंचकर ही प्रक्रिया पूरी करते हैं। राजधानी में कुल 47 हजार पेंशनर्स हैं। हर किसी का सत्यापन अनिवार्य है। नवंबर से लेकर फरवरी तक सबसे अधिक भीड़ रहती है।
ऑनलाइन करें आवेदन, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
पेंशनर्स घर बैठे भी जीवित प्रमाणपत्र हासिल कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करने होंगे। इन दोनों एप पर आवेदन कर सभी दस्तावेज अपलोड करने के साथ चेहरा स्कैन करना होगा। आवेदन प्रकिया पूरी होने के 48 घंटे के भीतर कोषागार के रिकॉर्ड में आवेदन पहुंच जाता है। सत्यापन के बाद कुछ ही घंटे में प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो जाता है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
पेंशनर्स बोले...
हर साल प्रमाणपत्र के लिए कोषागार आना पड़ता है। चलने में दिक्कत होने से यहां बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। प्रक्रिया में बहुत समय भी लगता है।

- जाकिया खातून, 78 वर्ष, गोलागंज
मेरी उम्र 92 साल है। व्हीलचेयर पर हूं। प्रमाणपत्र बनवाने में बहुत दिक्कत होती है, क्योंकि प्रक्रिया में काफी समय भी लगता है।
- हरि नारायण सिंह, मोहिबुल्लापुर

मैं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हूं। पेंशन के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। भीड़ की वजह से काफी समस्या होती है। परिजन के साथ में होने से सहूलियत हो जाती है।
- बिंदेश्वरी देवी, मोहनलालगंज

नवंबर और दिसंबर में सबसे अधिक पेंशनर्स जीवित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आते हैं। इसलिए भीड़ रहती है। पेंशनर्स को दिक्कत न हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।


- साधना कोरी, सीटीओ

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

कोषागार पहुंचे पेंशनर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article