फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike of contractual worker in ram manohar lohia

हड़ताल में बजाया 'मुन्नी बदनाम' और 'डीजे वाले बाबू'

Tue, 08 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Mar 2016 02:25 PM IST
सार

  • हड़ताल में बजाया 'मुन्नी बदनाम' और 'डीजे वाले बाबू' 
  • र्मचारी गाने सुनकर हंसी ठिठोली करते नजर आएक
  • तेज गाना सुनकर कैंसर मरीजों की उड़ गई नींद 

विज्ञापन
strike of contractual worker in ram manohar lohia
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को करीब सात सौ संविदा कर्मियों ने दो घंटे काम बंद हड़ताल की। 

विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल के साउंड सिस्टम पर पहले ‘मुन्नी बदनाम हुई तेरे लिए’ और ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे’ बजाया फिर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से ही अस्पताल पहुंचे गंभीर मरीज जहां इलाज के लिए तरसते रहे वहीं, कर्मचारी गाने सुनकर हंसी ठिठोली करते नजर आए। 

सुबह दस बजे तक ओपीडी से लेकर ओटी, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा।

संस्थान में एजेंसी के तहत तैनात 700 कर्मचारियों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार सुबह आठ बजे हड़ताल का एलान कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गाना सुनकर कैंसर मरीजों की उड़ गई नींद

strike of contractual worker in ram manohar lohia
लाेहिया संस्‍थान - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी लोहिया अस्पताल की तर्ज पर सरकारी संविदा पर कर्मचारियों के बराबर नियुक्ति और वेतन की मांग कर रहे थे। विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने ओपीडी ब्लॉक वन के प्रवेश द्वार पर साउंड सिस्टम लगाया था। 

साउंड सिस्टम के चेक करने के दौरान ‘मुन्नी बदनाम हुई तेरे लिए’ और ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे’ गाना बजा तो बड़ी संख्या में तैनात कर्मचारी शोर मचाने लगे। 

थोड़ी देर गाना बजने के बाद कर्मचारी माइक से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। ओपीडी ब्लॉक में तेज गाना बजने और नारेबाजी होने की वजह से कैंसर, न्यूरोसर्जरी, मेडिसिन समेत अन्य विभागों के मरीजों को परेशानी हुई। 

संस्थान में संविदा पर तैनात वार्ड बॉय टेक्‍नीशियन, फॉर्मासिस्ट और स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मचारी दस बजे तक हड़ताल पर रहे।

‘हीरा हैं डायरेक्टर साहब जीरा है सरकार’

निदेशक के आश्वासन के बाद मौजूद कर्मचारी ‘हीरा हैं डायरेक्टर साहब जीरा है सरकार’ जैसे तमाम तरीके से नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी कभी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed