फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike is against rule

Lucknow News: आपूर्ति बाधित करने वाले बिजलीकर्मियों पर होगा मुकदमा

Fri, 17 Mar 2023 06:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
strike is against rule
आपूर्ति बाधित करने वाले बिजलीकर्मियों पर होगा मुकदमा
विज्ञापन


- ऊर्जा मंत्री ने कहा, बातचीत के रास्ते खुले हैं लेकिन अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त
- पूर्वांचल में बिजली आपूर्ति ठप होने के ज्यादा मामले, राष्ट्रीय संपत्ति का कर रहे नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। बिजली संगठनों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि बातचीत के रास्ते खुले हैं लेकिन जनता को जानबूझकर कर परेशान करने वाले तत्वों के साथ सख्ती बरती जाएगी। बिजली आपूर्ति बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। उनकी सेवाएं भी समाप्त की जाएंगी। इसके लिए सभी जिलों के डीएम का सहयोग लिया जा रहा है। बीती रात बिजली के तार, फीडर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। नेशनल ग्रिड से जुड़े स्टेट लोड कंट्रोल कार्यालय में बृहस्पतिवार रात 11 बजे के बाद सिस्टम ठप करने का प्रयास करने वाले कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि बिजली की सप्लाई और आपूर्ति हमारे नियंत्रण में है। प्रदेश में चार हजार मेगावाट सरप्लस बिजली है। जनता से अपील की कि ये चुनौती की घड़ी है संयम बनाए रखें। जो कर्मचारी सरकार के साथ है अपनी सेवा देना चाहता है उसे कोई ना रोके, इसका ध्यान जनप्रतिनिधि रखें। हमारे काम मे विघ्न डालने वाले को रोकें। लाइन में फाॅल्ट करने वालों जंगल आकाश, पाताल से में भी खोज निकालेंगे। स्थानीय पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ कर्मचारी कार्यालयों में हाजिरी लगाने के बाद हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। आउटसोर्सिंग, संविदा के जो कर्मी काम पर नहीं हैं, उनको निकालने की कवायद शुरू कर दी गयी है। हमने डीएम को आउससोर्सिंग एजेंसियों को अपने नियंत्रण में लेने को कहा है। हमारे कार्य में अलग अलग 9 संगठन जो हमारे साथ है हम उनको धन्यवाद करते है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ने हमें बिजली घर चलाने के लिए मैनपॉवर दी है। बजाज, लैंको, पावर ग्रिड कारपोरेशन आदि भी हमारा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बोनस की मांग पर अड़े
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हड़ताल पर गए कुछ संगठन बकाया बोनस का भुगतान करने पर अड़े हैं। हमने एक साल का बोनस दिया है। अभी वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है कि पांच वर्ष का बकाया बोनस भी दिया जा सके। स्थिति ठीक होने पर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed