फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike at all lokvani centres in lucknow

आदेश लागू हो, नहीं तो बंद रहेंगे दफ्तर

Wed, 26 Feb 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
strike at all lokvani centres in lucknow

प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि बढ़ाए जाने के आदेश को लागू कराने से उपजे विरोध के कारण मंगलवार को भी तहसीलों के लोकवाणी केंद्र बंद रहे।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने आए दिन होने वाले हंगामे से निपटने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था लगाए जाने की मांग करते हुए दूसरे दिन भी सुबह से काम नहीं किया।

दोपहर तक कामकाज ठप रहा। सदर तहसील में हुए हंगामे के बाद मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब, मलिहाबाद के केंद्रों पर काम सुचारु रूप से नहीं हो पाया।

जिला प्रशासन अधिकारियों ने मंगलवार को वकीलों के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से बात की। उसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए काम पर वापस लौटने के लिए सहमत किया।
विज्ञापन


अधिकारियों की ओर से भरोसा दिलाए जाने के बाद कर्मचारियों ने तहसील के कुछ पटल पर काम शुरू किया। जबकि अधिसंख्य कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।

बीते सप्ताह शासन ने पूरे प्रदेश में तहसील से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि छह माह से बढ़ाकर तीन साल कर दी है।

वकीलों, स्टांप एवं नोटरीकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू किया। इनका कहना है कि तीन साल के लिए प्रमाण पत्रों को वैध किए जाने से जहां प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed