फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Street vendors will get their rights only by getting organized

Lucknow News: संगठित होने से ही मिलेंगे पथ विक्रेताओं को अधिकार

Tue, 17 Feb 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will get their rights only by getting organized
कार्यक्रम में शामिल लोग।
लखनऊ। मुंशीपुलिया क्षेत्र के अरविंद पार्क में पथ विक्रेता समिति की ओर से जागरूकता सम्मेलन हुआ। अतिथियों ने कहा कि सिर्फ संगठित रहने से ही पथ विक्रेताओं को उनके अधिकार हासिल हो सकेंगे। सम्मेलन का मकसद पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत अपने अधिकारों, सुरक्षा व वैधानिक प्रावधानों की जानकारी हासिल करना था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के अधिवक्ता शशि सौरभ तिवारी ने लाइसेंस/वेंडिंग सर्टिफिकेट, पुनर्वास, सुरक्षा और उत्पीड़न से संरक्षण जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि गोकुल प्रसाद (अध्यक्ष, फूटपाथ व्यापार समन्वय समिति) ने नगर निगम की प्रक्रियाओं और टाउन वेंडिंग कमेटी की भूमिका पर जानकारी दी। विशेष अतिथि अशोक गुप्ता (सदस्य, टाउन वेंडिंग कमेटी, नगर निगम) ने पथ विक्रेताओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। संयोजक शंभूनाथ गुप्ता ने कहा कि अपने अधिकारों को जानें, संगठित हों और आवश्यक होने पर संघर्ष करें। कानून आपके साथ है, बस जागरूक होने की आवश्यकता है। मुकेश गुप्ता , सूरज गुप्ता, मोहम्म्द आमिर, रमेश चंद्र शुक्ला, मोहम्मद बिलाल, अवधेश अवस्थी, अहमद रजा, नंदकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल लोग।

कार्यक्रम में शामिल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed