फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   street play

‘स्टॉप एसिड अटैक’ ने शुरू की एक अहम मुहिम

Sat, 08 Mar 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
street play

‘आखिर मेरा कसूर क्या था? उसने मेरे चेहरे को तेजाब से क्यों जला दिया।

विज्ञापन
क्या मेरा कसूर सिर्फ इतना था कि मैंने उसे मना करा दिया।’

तेजाब डालने की घटनाओं के खिलाफ राजधानी में ‘स्टॉप एसिड अटैक’ अभियान से जुड़ी युवाओं की टीम ने ‘आवाज उठाओ’ नुक्कड़ नाटक से अभियान की शुरुआत की।

विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अभियान की शुरुआत के साथ ‘आवाज उठाओ’ की टीम ने चारबाग स्टेशन, फन रिपब्लिक मॉल और हजरतगंज में नुक्कड़ नाटक किए।

नुक्कड़ नाटक के जरिये युवाओं ने समाज में फैली बुराई को दिखाने का प्रयास किया।


फन रिपब्लिक मॉल में नुक्कड़ नाटक का निर्देशन कर रहे प्रभांशु तिवारी ने किया। नाटक में शैलजा, मुदित, आकाश, हिमांशु, रितिका, निधि, उत्कर्ष, क्षितिज और अक्षत ने अभिनय कर सोए समाज को जगाने का काम किया।

‘आवाज उठाओ’ अभियान की अगुवाई कर रहे युवा आजाद पांडेय ने बताया कि एसिड अटैक के साथ हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

लखनऊ के साथ अभी यह अभियान कानपुर, गोरखपुर और जबलपुर में चलेगा।

इसके बाद इसे दूसरे हिस्सों में ले जाया जाएगा। आजाद पांडेय के साथ इसमें शशांक मिश्रा, कृष्णकांत उपाध्याय, शालू अवस्थी, अजिता सिंह और श्रुति सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed