महिला वार्ड में घुसा युवक, डॉक्टर बन की गर्भवती की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। यहां एक अस्पताल में एक बड़ा अजीब वाकया हुआ। एक युवक खुद को डॉक्टर बताकर महिला वार्ड में घुस गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
लोकबंधु अस्पताल में रविवार रात को एक युवक महिला वार्ड में घुस गया। उसने वहां मौजूद लोगों को स्वयं को डॉक्टर बताया और फिर एक गर्भवती महिला की जांच करने लगा।
इसी बीच डॉ. पूनम गुप्ता भी वहां पहुंच गई लेकिन वह सभी को धक्का देकर भाग निकला। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गयी थी। युवक की मोटर साइकिल पुलिस ले गई है।
केजीएमयू में बहन ने की भाई की ड्रेसिंग
वहीं केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के स्टाफ की जबरदस्त लापरवाही सामने आई। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ मरीजों की मदद को तैयार नहीं हैं और तीमारदार ही ड्रेसिंग करने को मजबूर हैं। प्रतापगढ़, कुंडा के सचिन गौतम (20) को आंत में घाव होने की शिकायत हुई।
बहन रमा ने बताया कि इलाहाबाद के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। कुछ दिन के बाद ऑपरेशन की जगह घाव बन गया और टांके खुल गए।
बीते छह नवंबर को केजीएमयू पहुंचे तो डॉक्टरों ने दवा देकर बोला कि कुछ समय बाद आना। सोमवार सुबह फिर से हालत बिगड़ी तो सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने ड्रेसिंग की सलाह दी।
काफी देर तक कर्मचारियों ने ड्रेसिंग नहीं की तो कैंसर-मरीजों के डे केयर वार्ड के सामने बहन रमा ने ड्रेसिंग करना शुरू कर दिया।