फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Story behind Police team got attacked in manpur in Sitapur.

...तो राजस्व विभाग की लापरवाही से पुलिस को खानी पड़ी लाठियां! ये है हमले के पीछे की पूरी कहानी

Sun, 23 Aug 2020 07:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Aug 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Story behind Police team got attacked in manpur in Sitapur.
रविवार को पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। - फोटो : amar ujala

करीब छह बरस से चल रही सिधौली तहसील प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शनिवार की शाम मानपुर पुलिस को लाठियां खाकर भुगतना पड़ा। यदि समय से बेदखली आदेश का पालन हो गया होता तो शायद पुलिस को यह मार न खानी पड़ती। सिपाहियों की पिटाई के बाद घबराया तहसील प्रशासन हरकत में आया और आखिरकार आज वह किया जो उसे छह साल पहले ही कर देना चाहिए था।

विज्ञापन


दरअसल, मानपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में जगन्नाथ व राम आसरे के बीच एक जमीन पर कब्जेदारी को लेकर 30 सितंबर 2014 के पहले से ही विवाद चल रहा था। जिसमें 30 सितंबर 2014 को इन लोगों के खिलाफ बेदखली का आदेश तहसील सिधौली से पारित हुआ था, लेकिन तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिससे यह विवाद जस का तस बना हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को इसी विवाद को लेकर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जब इस विवाद को निपटाने मानपुर थाने से दो सिपाही प्रदीप व कर्मवीर मौके पर पहुंचे तो वहां बवाल हो गया। दोनों पक्ष मारपीट करने लगे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश की तो दबंगों ने सिपाहियों पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही जख्मी सिपाही कर्मवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के हो जाने के बाद रविवार को सिधौली तहसील प्रशासन हरकत में आया और भारी लाव लश्कर के साथ गांव पहुंचा। गांव में उस छह साल पुराने आदेश पर अमल किया और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा कर उसे ढा दिया गया। इस दौरन गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

सिधौली तहसीलदार ने बताया, ये था पूरा मामला

तहसीलदार मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि गाटा संख्या 128 व 135 (नवीन परती भूमि) पर उत्तर प्रदेश राजस्व अधिनियम 2016 की धारा 67 के अंतर्गत वाद लंबित था। जिसमें न्यायालय तहसीलदार सिधौली द्वारा दिसंबर 2014 में बेदखली का आदेश पारित था। जिसका क्रियान्वयन रविवार को नायब तहसीलदार, कानूनगो व आठ लेखपालों की टीम, भारी पुलिस बल व खंड विकास अधिकारी काजल के द्वारा जेसीबी मसीन द्वारा बेदखली की करवाई की गई।

बहाल होगा रास्ता
बीडीओ काजल ने बताया खाली कराए गए अवैध निर्माण पर विकास विभाग द्वारा जल्द खड़ंजा लगा कर रास्ता बहाल किया जाएगा।

मानपुर एसओ राय साहब द्विवेदी का कहना है कि 14 नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। 24 घंटे के अंदर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed