{"_id":"46315310279863f88c03478e2a33654a","slug":"story-about-an-officer-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेदिया तलाश रहे हाकिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेदिया तलाश रहे हाकिम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आईएएस हैं, उनके पास अपने विभाग से मिले-जुले एक अन्य विभाग का भी चार्ज है।
विज्ञापन
संयोग से ये दोनों ही विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं। बताते हैं कि जब से उन्हें दूसरे विभाग का अतिरिक्त चार्ज मिला है, वे अपने विभाग की चिंता छोड़ अतिरिक्त तौर पर मिले विभाग के गड़े मुर्दे उखाड़ने में जुट गए हैं।
हालांकि वे कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। बस आरोपी लोगों को बुलाकर पुराने मामले में सफाई भर मांग रहे हैं। इसी चक्कर में आने-जाने वालों को भी ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन
आखिर विभाग के लोगों को यह सब क्यों अच्छा लगेगा। उन्होंने इसकी सूचना एक ताकतवर मंत्री तक पहुंचा दी।
अब साहब को मंत्रीजी को रोज के रोज बुलाए जाने वाले लोगों के मामले में प्रगति की जानकारी देनी पड़ रही है।
जब से साहब को पता चला है कि किसी विभागीय भेदिए ने उनका काम बिगाड़ने की कोशिश की है, वे उसकी तलाश में जुट गए हैं।
पर कर्मचारी हैं कि एक-एक काम की रिपोर्ट पहुंचा रहे हैं।