{"_id":"cb018601d05ae72763012a9d7bba629e","slug":"story-about-an-officer-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम करिए...चमचागीरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम करिए...चमचागीरी नहीं
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक साहब ऐसे हैं जो काम को करने के बजाय उसे उलझाने के लिए मशहूर हैं।
विज्ञापन
कोई भी फाइल उनके पास जाती है तो वे उसे डंप कर देते हैं। मातहत उनकी इस हरकत से परेशान हैं। फाइल लेकर जाते हैं तो उसमें कुछ न कुछ ऐसा उलझाव कर देते हैं कि वह आगे ही नहीं बढ़ पाती है।
उनकी इस हरकत से विभाग के सचिव भी खासे परेशान हैं। कई बार सचिव ने उनकी इस आदत पर फटकार भी लगाई। अब बेचारे अधिकारी महोदय अपनी काहिली का ठीकरा अपने मातहतों पर फोड़ देते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों की ही बात है जब एक काम पूरा न होने के कारण फिर उन्हें सचिव ने तलब किया।
जब अधिकारी महोदय पहुंचे और सचिव से कहने लगे ‘सर आप इतने अच्छे अफसर हैं लेकिन नीचे के कर्मचारियों को कुछ नहीं आता, इसीलिए हम आपको रिजल्ट नहीं दे पा रहे।’
विज्ञापन
मातहतों की जमकर शिकायत की। लेकिन सचिव भी इन साहबान की आदत से वाकिफ थे।
उन्होंने कहा आप काम करिए...बाकी चीजें नहीं चलेंगी। सचिव ने इशारे में यह भी बता दिया कि काम ही बोलेगा चमचागीरी नहीं। बेचारे साहबान मुंह लटकाए वापस चले आए।