{"_id":"bdcfa46713b74fc6e0d6fe0a48f583d6","slug":"story-about-a-miya-ji","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टा पड़ गया बड़े मियां का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टा पड़ गया बड़े मियां का दांव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
सपा के सबसे बड़े ओहदेदारों में से एक नेताजी अपने किसी जानने वाले के बीमार होने पर उसकी मिजाजपुर्सी करने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उनके अस्पताल पहुंचने की बात को बड़े सलीके से मीडिया के सामने लीक कर दिया गया ताकि यह संदेश जा सके कि नेताजी कितने संवेदनशील हैं और उनमें कितनी मानवीयता है।
अब सरकारी तंत्र का क्या किया जाए, जिसकी वजह से नेताजी का मंसूबा पूरा नहीं हो सका।
हुआ यह कि जब नेता जी के साथ मीडिया के लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां एक नामी बदमाश व उसके गुर्गों की मौजूदगी होने की जानकारी सामने आ गई।
ऐसे में शोर होने लगा कि नेताजी बहाने से अस्पताल आए हैं और चुनावी माहौल में इस माफिया को इस्तेमाल करना चाहते हैं, लिहाजा ऐसी जगह मिलने आए हैं।
नेताजी को पता लगा कि अर्थ का अनर्थ हो रहा है तो वह कुछ ही मिनटों में वहां से खिसक गए।