{"_id":"43b1788be9295b8cebfc0c770d78b673","slug":"story-about-a-jaat-leader-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंसी जाटलैंड की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फंसी जाटलैंड की फांस
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा में उड़ने वाले मंत्री के गले में इस समय जाटलैंड की फांस अटकी हुई है। वेस्ट यूपी की सिसायत में असर रखने वाले चौधरी साहब को नहीं सूझ रहा कि फांस निकले कैसे?
विज्ञापन
एक तरफ बेस वोट है तो दूसरी तरफ संभावित समीकरण। वेस्ट यूपी के दो जिलों में सांप्रदायिक तनाव पर पार्टी कोई स्टैंड नहीं ले पा रही है। इधर कुआं-उधर खाई वाली स्थिति है। बड़े नेताओं के होठ सिले हैं।
विज्ञापन
वे आक्रोशित भीड़ के बीच जाने से कतरा रहे हैं। उम्मीद थी, दो-चार दिन में स्थिति सुधर जाएगी, पर माहौल है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा। कई लोग कह रहे हैं कि इन हालात में पश्चिम में गिरते जल स्तर के बीच हैंडपंप से पानी की धार धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन
दूसरी परेशानी फूल वालों की सक्रियता ने बढ़ा दी है। उनकी तो मानो बिना कुछ किए मन की मुराद पूरी हो रही है। जहां भी बवाल की सूचना मिल रही है, तुरंत पहुंच रहे हैं।
बड़ी पंचायतों की महफिल तो उन्हीं के नाम हो रही है। सवाल उठ रहा है कि सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने वाले माहौल का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा?