फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Storm and rain havoc: CM Yogi gave instructions, said- officers should visit the area and do survey

आंधी-बारिश का कहर: सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे व राहत कार्य करें अधिकारी

Fri, 18 Apr 2025 10:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Apr 2025 10:11 AM IST
सार

यूपी के कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश से हुई नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को ग्राउंड पर उतरकर सर्वे व राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित इलाज करवाया जाए।

विज्ञापन
Storm and rain havoc: CM Yogi gave instructions, said- officers should visit the area and do survey
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें और घायलों का समुचित उपचार कराएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केन्द्रों पर गेहूं के सुरक्षित भण्डारण का पूरा ध्यान रखा जाए। सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। जलजमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - आंधी-बारिश से अवध में 11 मौतें, कई घायल; सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल और पश्चिम यूपी में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, बुदेंलखंड में चलेगी लू; झांसी रहा सबसे गर्म


बता दें कि तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने अवध के बाराबंकी, अयोध्या और अमेठी जिलों में कहर बरपाया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।  बाराबंकी में टीन शेड, दीवार और पेड़ गिरने से चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अयोध्या में अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं ने दम तोड़ दिया। चार लोग घायल हो गए। वहीं, अमेठी में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed