फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Alert of rain and thunderstorm in Purvanchal and West UP, heat wave will prevail in Bundelkhand

Weather of UP: पूर्वांचल और पश्चिम में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, बुंदेलखंड में चलेगी लू; झांसी रहा सबसे गर्म

Fri, 18 Apr 2025 08:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 18 Apr 2025 08:38 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से पलट गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश तो बुंदेलखंड में लू का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Alert of rain and thunderstorm in Purvanchal and West UP, heat wave will prevail in Bundelkhand
कई जिलों में हुई बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को तराई और पूर्वी हिस्सों में झोंकेदार हवाओं संग बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, बलिया, बरेली आदि में तेज हवा संग हल्की बारिश हुई। कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के लगभग 45 जिलों में झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। बूंदाबांदी से पारा गिरेगा और तात्कालिक तौर पर गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के दोनों संभागों में रुक-रुक कर 20 अप्रैल तक बूंदाबांदी के संकेत हैं। इस मौसमी उलटफेर के असर से 18 से 20 अप्रैल के बीच तापमान में गिरावट आएगी और तात्कालिक तौर पर गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में है तेज हवा और गरज-चमक संग वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में।

प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी, पारा 42 डिग्री के पार

Weather of UP: Alert of rain and thunderstorm in Purvanchal and West UP, heat wave will prevail in Bundelkhand
लू का अलर्ट - फोटो : एएनआई

 झांसी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को धूल भरी तेज हवा चल सकती है। वहीं, 19 अप्रैल के बाद बुंदेलखंड के कई जिलों में लू चलने की भी आशंका है।

जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान साफ था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज की तपिश बढ़ती गई। ऐसा लगा जैसे आसमान से आग बरस रही है। लोगों को त्वचा में जलन सी महसूस होने लगी। बुधवार की तुलना में दिन के तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया और ये 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है।

मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को धूल भरी तेज हवा चल सकती है। शनिवार से तापमान में किसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा और इजाफा होना शुरू हो जाएगा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। बुंदेलखंड के कई जिलों में लू चलने की भी स्थिति बन सकती है।

आंधी- बारिश से यूपी में 11 मौतें 

यूपी में गुरुवार को अचानक आई आंधी और बारिश की वजह से यूपी के अवध हिस्से में 11 मौतें हुईं। यह घटनाएं अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी जिले में हुईं। दीवार, टीन शेड और पेड़ गिरने से यह हादसे हुए। सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें तत्काल राहत पहुंचाई जाए। साथ ही साथ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करें। गुरुवार को हुए इस हादसों में बाराबंकी में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हुए। इसी तरह अयोध्या में अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हुई और आधा दर्जन लोग इसमें घायल हो गए। अमेठी जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बेमौसम हुई इस बारिश से कई मार्गों में पेड़ गिरे। पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। आम और गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। 
 

यूपी: आंधी-बारिश से अवध में 11 मौतें, कई घायल; सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को सहायता पहुंचाने के निर्देश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed