Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stories of political etiquette as well as public knows everything and  desire to maintain its charm

सुना है क्या: 'राजनीतिक शिष्टाचार', साथ ही 'पब्लिक सब जानती है व ख्वाहिश इतनी कि बस जलवा बरकरार रहे' के किस्से

Sat, 14 Nov 2026 12:09 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 12:09 PM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
Stories of political etiquette as well as public knows everything and  desire to maintain its charm
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'लाल टोपी का राजनीतिक शिष्टाचार' की कहानी। इसके अलावा 'ये पब्लिक है, सब जानती है...' और 'ख्वाहिश इतनी कि बस जलवा बरकरार रहे' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

लाल टोपी का राजनीतिक शिष्टाचार

बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषक हैरत में हैं। लाल टोपी वाले नेताजी ने उस मोर्चे का न सिर्फ स्वागत किया, बल्कि उसे शुभकामनाएं भी दीं, जो दलित व अल्पसंख्यकों के वोट को अपने पक्ष में करने का दावा कर रहा है। इसके पीछे के कारणों पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे पता चला है कि मोर्चे के एक नेताजी के विदेश दौरे की फंडिंग का मामला सार्वजनिक हो गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक भी पहले से स्थापित बड़े संगठन के सदस्य हैं। इसलिए लाल टोपी वाले दल ने रणनीति बनाई कि राजनीतिक शिष्टाचार के तहत विरोधी मोर्चे के गठन स्वागत कर उसके पीछे की राजनीति को खामोशी के साथ जन-जन तक पहुंचा दिया जाए।

विज्ञापन

ये पब्लिक है, सब जानती है...

सूबे में नये सियासी समीकरण बनने के साथ ही एक दल को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नया समीकरण उनके दल को ही सबसे ज्यादा नुकसान कर सकता है लिहाजा कुछ नहीं बोलने में भी अपनी भलाई समझ चुप्पी साध ली है। अब सारी उम्मीदें जल्द होने वाले शक्ति प्रदर्शन पर हैं जिससे कुछ माहौल बनने की उम्मीद है। लेकिन यहां भी समीकरण वाले एक कदम आगे हैं और उनसे पहले खुद का माहौल बनाने में जुटे हैं। ऐसे में अधिक ताकत दिखाना जरूरी है पर अब लोग कहां से जुटेंगे। वे तो नये समीकरण में संभावनाएं तलाशने लगे हैं। वैसे भी ये पब्लिक है, सब जानती है....

विज्ञापन
विज्ञापन

ख्वाहिश इतनी कि बस जलवा बरकरार रहे

चुनाव के मद्देनजर खाकी वाले विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने वाला है। मंथन जारी है। एक कमिश्नरेट के मुखिया का बदलना तय है। गंगा किनारे वालों का भी नाम शामिल हो सकता है। कई जिलों के कप्तान समेत तमाम फील्ड के अधिकारी भी इधर से उधर किए जाएंगे। ये सब एक दुआ मांग रहे हैं। ये तो पता ही है कि बदलाव तो तय है बस वह इतनी ख्वाहिश रख रहे हैं कि भले जिला बदल जाए लेकिन जलवा वही रहे जो वर्तमान में है। मतलब फील्ड में उनकी जोरआजमाइश चल रहे। फिलहाल अब देखना होगा कि वक्त ने उनके लिए क्या तय कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed